SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा में तेजी से लुढ़क रहा पारा, ये जिले सबसे ठंडे; जानें कैसा रहेगा 30 नवंबर तक मौसम का हाल

हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ने लगा है. नारनौल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है. जबकि 24 से 30 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने और सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है. डिटेल में जानें कि आखिर किस दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 23, 2026, 17:29 IST | Updated: Nov 23, 2026, 18:10 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

हरियाणा में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. राज्य में सर्दी का असर अब साफ दिखने लगा है, खासकर सुबह और शाम के समय. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. नारनौल राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया.


रात के तापमान में गिरावट दर्ज
हिसार में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस रहा. तापमान में गिरावट की वजह से सुबह और देर शाम लोगों को ठंड लग रही है. हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से मौसम अभी पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ है.

सबसे अधित तापमान कहां रहा
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को फरीदाबाद में राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, मेवात में 28.2 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 27.3 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 27.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 26.5 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 23.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

मौसम का दिख रहा दोहरा असर
अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की थोड़ी गिरावट आई है. दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर से मौसम पर दोहरा असर पड़ रहा है. सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप की वजह से हल्की गर्मी है.

मौसम में इस बदलाव के साथ ही राज्य में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर बढ़ा रही है. आने वाले दिनों में लोग रात के तापमान में होने वाले बदलावों पर नजर रखेंगे.

30 नवंबर तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?
30 नवंबर तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?
24 नवंबर को मौसम सुहावना रहेगा. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रहने की उम्मीद है. दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होगी.

25 नवंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. कुछ इलाकों में सुबह हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

26 नवंबर को रात के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है.

27 नवंबर को राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में सुबह कोहरा रह सकता है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 28 नवंबर को भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप निकलने की उम्मीद है. तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. रात में ठंड बनी रहेगी.

29 नवंबर को सुबह कोहरा रह सकता है. हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम काफी सुहावना रहेगा. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

30 नवंबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, धूप निकल सकती है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में गिरेगा पारा, तो यूपी-बिहार में छाएगा घना कोहरा... ठंड की दस्तक के साथ 9 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान, आज कैसा रहेगा मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES