App

हरियाणा में प्रदूषण का कहर! पंचगांव देश का दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका, इस दिन बारिश से मिलेगी राहत; जानें अपडेट

हरियाणा के 12 शहरों में AQI 250 के पार पहुंच गया है और पंचगांव 406 AQI के साथ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका बना है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 14 नवंबर को संभावित बारिश से प्रदूषण में कुछ कमी आने की उम्मीद है.

हरियाणा में प्रदूषण का कहर! पंचगांव देश का दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका, इस दिन बारिश से मिलेगी राहत; जानें अपडेट
Image Credit: AI IMAGE

हरियाणा में वायु प्रदूषण की हालत लगातार खराब होती जा रही है. राज्य के 12 शहरों में AQI 250 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, मानेसर के पास पंचगांव 406 AQI के साथ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका बन गया है. उत्तर प्रदेश का गजरौला 407 AQI के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है. राज्य के कई दूसरे शहरों में भी एयर क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई है.

इस बीच हिसार की चौधरी चरण सिंह HAU के मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 10 नवंबर तक राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा. शुक्रवार को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन उसके बाद आसमान साफ ​​होने की उम्मीद है. इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिम से हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी. इन हवाओं से रात के तापमान में थोड़ी गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

मौसम विज्ञानियों ने 14 नवंबर को राज्य में बारिश का अनुमान लगाया है. अगर बारिश होती है तो हवा में धूल के कण बैठ सकते हैं, जिससे प्रदूषण का सतर कम होने और लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, तब तक खराब एयर क्वालिटी के कारण राज्य के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

7 नवंबर से 13 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा?
7 नवंबर को राज्य में मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलेगी. अधिकतम 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

8 नवंबर को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी. दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

9 नवंबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने के कारण तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. रात में पारा 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर सकता है.

10 नवंबर को भी बारिश की संभावना बहुत कम है. दिन में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

11 नवंबर को मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह हल्की ठंड और दिन में हल्की धूप रहेगी. ज़्यादा से ज़्यादा तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

12 नवंबर को भी राज्य में बारिश की संभावना कम है. आसमान में हल्के बादल या धुंध रह सकती है. अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

13 नवंबर को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम नॉर्मल रहेगा. अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More