SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हांसी में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 25 यात्री घायल

Haryana News: हरियाणा के हांसी में भीषण सड़क हादसा हो गया है. बरवाला से हांसी की तरफ एक निजी आ रही बस की सामने से आ रही ट्रक से भयंकर टक्कर हो गई. ये हादसा रविवार 11 बजे का बताया जा रहा है. हादसे में करीब 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 04, 2026, 01:54 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 01:57 PM IST
Join

Hansi News: हांसी में सिसाय पुल के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बरवाला से हांसी की तरफ आ रही एक निजी बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा राजकीय महाविद्यालय के पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में करीब 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया.

कब हुआ हादसा? 
बता दें कि रविवार सुबह करीब 11 बजे निजी बस बरवाला से हांसी की तरफ आ रही थी. जैसे ही बस राजकीय महाविद्यालय के पास सिसाय पुल के नजदीक पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस वालों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला. कई घायलों को निजी वाहनों और अन्य साधनों से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू किया.

यात्री ने क्या कहा? 
बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है. वहीं, अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल हांसी में उपचार चल रहा है. हादसे में घायल यात्री पूनम ने बताया कि वो बरवाला से हांसी आ रही थी. पूनम के अनुसार सामने से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि आगे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कई लोग घायल हो गए. पूनम ने बताया कि उसे भी चोट लगी है.

पुलिस हादसे की जांच कर रही 
दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ. घटना वाली जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने घटना वाली जगह का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. दोनों वाहनों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है. हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी.

(हांसी से नवीन शर्मा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES