App

हरियाणा CMO में बदली जिम्मेदारी, अरुण गुप्ता के रिटायरमेंट के बाद बंटा 10 विभाग का काम

Haryana Administrative Reshuffle: हरियाणा CMO में प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के रिटायरमेंट के बाद विभागों के काम काज को बांटा गया है. अरुण गुप्ता के पास जो 10 विभाग की जिम्मादारी थी, उसे 5-5 करके उपप्रधान सचिव यशपाल और अजय कुमार को दिया गया है.

हरियाणा CMO में बदली जिम्मेदारी, अरुण गुप्ता के रिटायरमेंट के बाद बंटा 10 विभाग का काम

Haryana News: हरियाणा CMO में बड़ा फेरबदल हुआ है. सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय  (CMO) में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सही बनाए रखने के लिए विभागों के बीच कामकाज को नये सिरे से बंटा हैं.    

किसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई?  
बता दें कि अरुण गुप्ता के पास 10 विभाग थे. इसमे से पांच उपप्रधान सचिव यशपाल और पांच उपप्रधान सचिव अजय कुमार को सौंपे गए हैं. अरुण गुप्ता के पास सीएम द्वारा किए गए घोषणाओं के क्रियान्वयन से जुड़े कामों की भी निगरानी की जिम्मेदारी थी. ये जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री के ओएसडी विवेक कालिया को सौंपी गई है.    

तीन अधिकारियों में काम को बांट
सीएम कार्यालय इंचार्ज और मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने नए प्रधान सचिव की नियुक्ति तक तीन अधिकारियों में काम को बांट दिया है. अरुण गुप्ता के पास प्रधान सचिव के रूप नागरिक उड्डयन, क्रिड, पर्यावरण, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जेल, खनन, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय, परिवहन और शहरी निकाय जैसे काम थे.    

किसे मिली जिम्मेदारी? 
पर्यावरण, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जेल, लोक निर्माण और शहरी निकाय उपप्रधान सचिव यशपाल संभालेंगे. ये जिम्मेदारी यशपाल उनकी रिटायरमेंट के बाद संभालेंगे. दूसरी तरफ उपप्रधान सचिव अजय कुमार को नागरिक उड्डयन, क्रिड, खनन, सामाजिक न्याय और परिवहन विभाग दिया गया है.    

राजेश खुल्लर का पास कितेन विभाग?
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर का पास 18 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है, जिसमें स्वयं वित्त, राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, उद्योग, शहरी विकास, विधायी कार्य, आपदा प्रबंधन, गृह, एक्साइज, फाइनेंस और विजिलेंस विभाग शामिल हैं. दूसरी तरफ यशपाल के पास फिलहाल नौ विभाग और अजय कुमार सात विभागों की जिम्मादारी संभाल रहे हैं.

यशपाल के पास कितने विभाग 
वहीं अब यशपाल के 14 और अजय कुमार के पास 12 विभाग रहने वाले हैं. वहीं सीएम के ओएसडी राज नेहरू के पास तीन विभाग रहेंगे, जबकि OSD विवेत कालिया के पास सीएम विंडो से जुड़ी और जनसंवाद के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की भी निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी.  

ओएसडी सुधांशु गौतम के पास कौन से विभाग 
ओएसडी सुधांशु गौतम के पास तबादलों और मकान के आवंटन समेत 5 कार्यक्षेत्र रहेंगे. इसके अलावा ओएसडी राकेश संधू सीएम विंडो और ग्रीवेंस और नरेंद्र पाल मलिक सीएम घोषणों की जिम्मेदारी संभालेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी आने फाइलों को निपटाएंगे. इसके साथ ही नीतिगत निर्णयों के क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय की जिम्मेदारी निभाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More