SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नरवाना में कब लौटेगी बिजली? भीषण आग में ट्रांसफार्मर जला, शहर के 12 फीडर बंद

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में पुराने 132 केवी सब स्टेशन में रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई. आग में HVPNL का T-2 पावर ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया, जबकि अन्य बिजली उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 15, 2026, 07:24 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:02 AM IST
Join

जींद के नरवाना में रात के अंधेरे के बीच ऐसा अग्निकांड हुआ, जिसने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को हिलाकर रख दिया. पुराने 132 केवी सब स्टेशन में रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई और देखते ही देखते HVPNL का T-2 पावर ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आग की तपिश इतनी भारी पड़ी कि दूसरे अहम बिजली उपकरण भी इसकी चपेट में आ गए. नतीजा नरवाना शहर के 12 फीडर, 3 ग्रामीण फीडर और कई अन्य बिजली आपूर्ति लाइनें प्रभावित हो गई. लाइट न होने के चलते पानी की सप्लाई भी नहीं आएगी.

लोगो को न बिजली मिलेगी और न पानी
नरवाना के एम कॉलेज के सामने पुराने 132 केवी सब स्टेशन में हुआ ये अग्निकांड बिजली निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. 10/16 MVA क्षमता वाला 132/11 केवी T-2 पावर ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया. विभागीय जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर में आंतरिक खराबी के कारण आग लगी. शहर के 12 फीडरों और 3 ग्रामीण फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई. अस्पताल और जलापूर्ति से जुड़े फीडर भी प्रभावित फीडरों में शामिल हैं.

आग ने सिर्फ एक ट्रांसफार्मर को ही नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि सब स्टेशन के दूसरे महत्वपूर्ण उपकरण भी प्रभावित हुए. T-1 और T-3 बे के कंडक्टर क्षतिग्रस्त हो गए. NCT यानी न्यूट्रल करंट ट्रांसफार्मर और कंट्रोल केबल को भी नुकसान पहुंचा. इसके अलावा 132/33 केवी पावर ट्रांसफार्मर प्रभावित हुआ और बेलारखा, गुरुसर के दो 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई.

कर्मचारी भी मौके पर मौजूद
भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमें जुटी हैं. HVPNL और DHBVN के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद हैं. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा. दूसरी ओर बिजली निगम वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति बहाल करने की कवायद में जुटा है.

बिजली निगम की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, ऑप्शनल व्यवस्था के जरिए बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है और कल शाम तक संभव होने की उम्मीद जताई गई है. यानी लोगों को लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है. खास चिंता अस्पताल और जलापूर्ति जैसी जरूरी सेवाओं को लेकर है. इनकी स्थिति और बहाली के समय को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार रहेगा.

नरवाना में अग्निकांड से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है. ट्रांसफार्मर जलने और कई फीडर बंद होने से बिजली बहाली में परेशानी आ रही है. फिलहाल ऑप्शनल व्यवस्था के जरिए सप्लाई बहाल करने के प्रयास जारी हैं. बिजली निगम ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES