SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 35 अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Haryana Police: हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में फरबदल किए हैं. इस दौरान 35 अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए. इनमें 13 IPS और 22 HPS अधिकारी शामिल हैं. इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं और विभिन्न जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 11, 2026, 02:45 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 02:46 PM IST
Join

Haryana News: हरियाणा सरकार शनिवार देर रात पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किए हैं. सरकार ने 35 पुलिस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं. इनमें 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 22 हरियाणा पुलिस सेवा एचपीएस) अधिकारी शामिल हैं. आदेश में बड़े अधिकारियों के साथ-साथ जिम्मेदारियों में बदलाव करने के साथ अलग-अलग जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं.  

किसे क्या बनाया गया? 
हरियाणा मानवाधिकार आयोग का महानिदेशक IPS अधिकारी नवदीप सिंह विर्क को नियुक्त किया गया है. अभी तक वो हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के महानिदेशक तथा सतर्कता एवं सुरक्षा के निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे. वहीं उनकी जगह अब हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. माटा रवि किरण को किया गया है. उन्हें सतर्कता एंव सुरक्षा निदेशक की जिम्मादारी भी सौंपी गई हैं.  

बी सतीश बालन को दी महानिरीक्षक की जिम्मेदारी
रेलवे एवं कमांडो का पुलिस महानिरीक्षक बी सतीश बालन को नियुक्त किया गया है. इससे पहले बी सतीश बालन एसटीएस के चीफ की भूमिका में थे. वहीं, मनीष चौधरी को पंचकूला में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. इनके पास जेल विभाग के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त का काम भी रहेगा. 

इसके अलावा  भोंडसी स्थित विशेष कार्यबल (एसटीएफ) का पुलिस महानिरीक्षक  सिमरदीप सिंह को बनाया गया है. इनके पास झज्जर के पुलिस आयुक्त और भारतीय रिजर्व बटालियन भोंडसी के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा.  रोहतक रेंज का पुलिस महानिरीक्षक हामिद अख्तर को बनाया गया है.

हरियाणा के लोकायुक्त अधीक्षक का पद कौन संभालेगा
पुलिस मुख्यालय में धीरज कुमार को पुलिस अधीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है. धीरज कुमार के पास हरियाणा लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक का काम रहेगा. वहीं दसरी तरफ मानेसर स्थित चौथी आईआरबी बटालियन के अतिरिक्त कमांडेंट की जिम्मेदारी सुमित कुमार को सौंपी गई है. वो ये कार्यभार अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त संभालेंगे. ये नियुक्ति प्रतीक गहलोत के कार्यभार से मुक्त होने के बाद प्रभावी होगी.  

सोनीपत के गोहाना में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रांत भूषण को बनाया गया है. इसके अलावा  सोनीपत में अपराध शाखा का पुलिस उपायुक्त जितेंद्र गहलावत को बनाया गया है. हितेश यादव को बहादुरगढ़ से ट्रांसफर कर गुरुग्राम में यातायात पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है. हितेश यादव के पास गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की एमईआरसी शाखा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा.      

चार जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त
वहीं सरकार ने 4 IPS अधिकारियों को उनके वर्तमान वेतनमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी है, जिसमें दिव्यांशी सिंगला को फतेहाबाद, दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी, हर्षित गोयल को पानीपत और मयंक मुद्गिल को हिसार में तैनात किया गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES