रोज 6 घंटे पढ़ाई, 1 घंटा मेडिटेशन, किसान के बेटे कुलदीप श्योराण ने HPSC में हासिल की दूसरी रैंक
Kuldeep Sheoran: HPSC ने एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. पहला स्थान अभिषेक सरोहा ने हासिल किया है, जबकि दूसरा स्थान चिड़ोद गांव के कुलदीप श्योराण ने हासिल किया है. वहीं तीसरे नंबर पर इशा काला का नाम है. ऐसे में आइए जानते हैं कुलदीप श्योराण के सफलता का राज.
Haryana News: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, इस परिक्षा में अभिषेक सरोह ने 394.50 नंबर हासिर कर पहला स्थान हासिल किया है. वहीं दूसरे स्थान पर चिड़ोद गांव के कुलदीप श्योराण का नाम है. इन्होंने परिक्षा में 392.90 नंबर हासिल किए हैं. इशा काला ने 388.60 नंबर हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. तीनों टॉपर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर ये सफलता हासिल की है. वहीं किसान परिवार से आने वाले कुलदीप के घर और गांव में इस समय खुशी का माहौल है.
तीन साल की तैयारी के बाद मिली सफलता?
कुलदीप श्योराण ने लगातार तीन साल तक HPSC की तैयारी की है. इस दौरान उन्होंने केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपने रूटीन और मानसिक एकाग्रता पर भी ध्यान दिया. कुलदीप ने अपनी 12वीं की पढ़ाई ओपी जिंदल स्कूल पूरी की थी. इसके बाद वो गुजरात चले गए और वहां से LLB की डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का लक्ष्य बना लिया. साथ ही उसकी तैयारी में जुट गए.
रोजाना 6 घंटे पढ़ाई और एक घंटा मेडिटेशन
HPSC की तैयारी जब कुलदीप कर रहे थे, उस समय वो हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की लाइब्रेरी में रोज पढ़ाई किया करते थे. इसके बाद वो घर पर ही अपने ऑनलाइन माध्यम से अपनी तैयारी जारी रखते थे. वो रोजाना लगभघ 6 घंटे पढ़ाई करते थे. इसके अलावा, मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिए रोज एक घंटा मेडिटेशन करते थे. कुलदीप ने बताया कि परिक्षा में सफलता हासिल करन के लिए ज्यादा देर तक पढ़ना जरूरी नहीं है, बल्कि पढ़ाई के दौरान उस पर ध्यान बनाए रखना भी जरूरी है. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि अपनी कमियों में कैसे सुधार करना है.
किसान परिवार से रखते हैं ताल्लुक
कुलदीप के पिता राजेंद्र श्योराण एक किसान हैं. वहीं उनकी मां हाउस वाइफ हैं. कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है. उनका मानना है कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझना और हर दिन बेहतर करने की कोशिश करना जरूरी है.
अभिषेक सरोहा ने किया टॉप
HPSC की तरफ से जारी रिजल्ट के अनुसार, सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने पहले स्थान हासिल किया है. अभिषेक इससे पहले पांच बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा और दो बार मुख्य परीक्षा पास कर चुके हैं. वहीं उनके पिता जगबीर सरोहा स्कूल संचालक हैं, जबकि मां अमिता देवी टीचर हैं.