SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा में अब KCC किसानों को मिलेगा 50 हजार तक का बीमा, प्रीमियम जानकर रह जाएंगे हैरान

Haryana Farmer: हरियाणा में KCC कार्ड रखने वाले किसानों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का फायदा मिलेगा. इसके तहत किसानों को 50 हजार रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा. करीब 1.90 रुपये के प्रीमियम में से 1.27 रुपये बैंक वहन करेगा.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 06, 2026, 11:59 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 12:00 PM IST
Image Credit: Zee media file photo
Join

Haryana News: हरियाणा में किसानों क्रेडिट कार्ड (KCC) रखने वाले किसानों का 50 हजार तक का बीमा कराया जाएगा. किसानों को लगभग 1.90 रुपये के प्रीमियम पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा. इसमें से 1.27 रुपये का प्रीमियम बैंक द्वारा वहन किया जाएगा. इसमें किसानों को केवल 63 पैसे का भुगतान करना होगा.

क्या है योजना? 
हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड रखने वालों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई है. इसका फायदा 5 लाख किसानों को होगा.  हरको बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान ने जानकारी दी कि  केंद्रीय सहकारी बैंकों और इफको-टोकियो सामान्य बीमा कंपनी लिमिटेड के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा स्कीम के अंदर बीमा व्यवस्था के लिए समझौते पर साइन किए गए हैं. दुर्घटना में मृत्यु होने पर लाभार्थी को 50 हजार रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा. ये सुविधा बाहरी, हिंसक और स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले कारणों से हुई दुर्घटना के मामलों में लागू होगी. बीमा कवर समझौता होने की डेट से एक साल के तक मान्य रहेगा.

कंपनी को सूचना देना जरूरी होगा
वहीं, जो लोग पूरी तरह विकलांग होंगे, जैसे दोनों अंगों या दोनों आंखों  नहीं होती है, या किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में 50 हजार रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा. वहीं एक अंग और एक आंख नहीं होने पर 25 हजार रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा. योजना के तहत दुर्घटना की स्थिति में बीमा दावा लेने के लिए 120 दिनों के अंदर संबंधित बीमा कंपनी को सूचना देना जरूरी होगा.

किसानों को कितना देना होगा प्रीमियम?
इस योजना को लेकर खास बात ये है कि इसका किसानों पर प्रीमियम का पूरा बोझ नहीं पड़ेगा. बीमा कवर को लेकर 1.90 रुपये का प्रीमियम तय किया गया है. इतना ही नहीं इसमें 1.27 रुपये का भुगतान बैंक की तरफ से किया जाएगा. साथ ही किसानों को  केवल 63 पैसे अपनी तरफ से देने होंगे. ऐसे में बहुत कम राशि वाले KCC धारक बीमा का फायदा उठा सकेंगे.  

क्या है बीमा का फायदा?  
किसानों को बीमा का फायदा लेने के लिए क्लेम की प्रोसेस और समय का ध्यान रखना जरूरी है. वहीं अगर दुर्घटना हो जाता है, तो संबंधित बीमा कंपनी को 120 दिनों के अंदर सूचना देनी होगा. साथ ही क्लेम के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे. दावे के साथ-साथ पुलिस रिपोर्ट, मृत्यु के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कानूनी उत्तराधिकारी से संबंधित जानकारी और बैंक खाते के जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे जा सकते हैं. इसलिए किसान या उनके परिवार को दुर्घटना के बाद संबंधित बैंक और बीमा कंपनी से संपर्क कर समय पर प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इस स्कीम का पूरा उद्देश्य KCC से जुड़े किसानों को कम प्रीमियम में दुर्घटना के खिलाफ सुरक्षा देना है, जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को कुछ मदद मिल सके. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES