SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज से 82 हजार छात्रों की परीक्षा! हरियाणा बोर्ड ने जारी किए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. परीक्षाएं 24 अक्टूबर तक चलने वाली हैं. इसी दौरान D.El.Ed. की नियमित और रि-अपीयर परीक्षाएं भी होंगी. सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 01, 2026, 09:23 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 09:25 AM IST
Image Credit: Image Credit: Zee_Archive_File
Join

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 1 अक्टूबर यानी कि आज से शुरू हो रही है. ये परीक्षाएं 24 अक्टूबर तक चलेंगी. इसके साथ ही D.El.Ed. की नियमित और रि-अपीयर परीक्षाएं भी इसी दौरान आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा.

बोर्ड के अनुसार, इन परीक्षाओं में प्रदेशभर के करीब 82 हजार 37 छात्र और छात्र-अध्यापक शामिल होने वाले हैं. वहीं परीक्षा के लिए कुल 140 केंद्र बनाए गए हैं. 10वीं और 12वीं में कंपार्टमेंट (EIOP), रि-अपीयर, CTP, OCTP, एडिशनल सब्जेक्ट और नंबर को सुधारने वाले छात्र भी पेपर देंगे. वहीं, डीएलएड की नियमित और रि-अपीयर परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी.

परीक्षा की निगरानी के लिए 26 उड़नदस्ते
परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से कराने और नकल पर रोक लगाने के लिए बोर्ड ने विशेष इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों की अचानक जांच के लिए 26 उड़नदस्ते बनाए गए हैं. ये टीमें अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का सरप्राइज इंस्पेक्शन करेंगी. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू की गई है.

एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा एंट्री
बोर्ड ने छात्रों को एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी है. सभी छात्रों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं. स्टूडेंट्स को अपना कलर एडमिट कार्ड A4 साइज के पेपर पर प्रिंट करवाना है. एडमिट कार्ड पर वही रंगीन फोटो लगानी होगी, जो एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपलोड की गई थी. इस फोटो को स्कूल के प्रिंसिपल और हेडमास्टर किसी अधिकारी से वेरीफाई करवाना जरूरी है. वहीं दूसरी तरफ एग्जाम सेंटर में एंट्री के वक्त एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, लेकर जाना जरूरी होगा. बोर्ड ने छात्रों को आधार कार्ड में नई फोटो अपडेट कराने की सलाह भी दी है.

कितने देर पहले पहुंचना होगा सेंटर पर? 
एग्जाम के लिए छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा. एडमिट कार्ड पर परीक्षा की डेट के अनुसार छात्रों और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर जरूरी होंगे. इसलिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड को लेमिनेट नहीं कराने की सलाह दी है. सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच या किसी दूसरी इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल पर प्रतिबंधित रहेगा. नकल करते पकड़े जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES