SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बालाजी मंदिर से लौटते वक्त हादसे का शिकार हुआ परिवार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 2 बच्चे ICU में

गुरुग्राम से एक सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में राजस्थान के बालाजी मंदिर से दर्शन करके आ रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकी 2 बच्चों की ICU में गंभीर हालत है. ये हादसा गुरुवार सुबह 4 बजे के आसपास हुआ.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 29, 2026, 01:41 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 01:44 PM IST
Image Credit: गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा एक परिवार के 3 लोगों की मौत
Join

गुरुग्राम के सोहना में बॉम्बे एक्सप्रेसवे पर आज तड़के एक रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना सामने आई है. राजस्थान के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की कार हादसे में मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

कितने बजे हुआ हादसा? 

ये भीषण दुर्घटना सोहना क्षेत्र के धुनेला गांव के पास बॉम्बे एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुई. जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रजोकरी इलाके में किराए पर रहने वाले बम बम, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर थे, अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान स्थित बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे.

कार के उड़े परखच्चे

दर्शन पूजन के बाद बम बम अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे. एक्सप्रेसवे पर धुनेला गांव के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी एक बस से सीधे जा टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. वही घायलों की पहचान 11 साल के आयुष के रूप में हुई है. इस हादसे में 1 साल की लड़की भी गंभीर रूप से घायल है.

एक परिवार से तीन लोगों की गई जांच 

भारी मशक्कत करने के बाद कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने पति बम बम, उनकी पत्नी और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया है. कार में सवार दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ICU में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

कैसे टकराई बस? 

ये हादसा धुनेला गांव के पास हुआ, जहां कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में टैक्सी चालक बम बम, उनकी पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें- बुखार और उल्टी-दस्त से परेशान था मासूम, दवा देने पर बिगड़ गई हालत! दादा ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

(गुरुग्राम से देवेंद्र भारद्वाज की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES