App

दिवाली पर मोटा मुनाफा कमाने की थी तैयारी, घर में स्टोर किए थे 350 किलो पटाखे, आरोपी गिरफ्तार

दिवाली के नजदीक आते ही अवैध पटाखे बेचने के मामले सामने आने लगे. पुलिस ने सीकरी गांव के एक घर में छापा मारकर 350 किलो से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए हैं. साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास लाइसेंस या परमिट नहीं था.

दिवाली पर मोटा मुनाफा कमाने की थी तैयारी, घर में स्टोर किए थे 350 किलो पटाखे, आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: AI Image

दिवाली से पहले फरीदाबाद में अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने सीकरी गांव के एक घर से साढ़े तीन सौ किलो से ज्यादा अवैध पटाखे बरामद किए हैं. आरोपी के पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था.

350 किलो से अधिक अवैध पटाखे जब्त

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दीवाली का त्योहार शुरू हुआ. कुछ लोग अवैध रूप से पटाखे बेचकर मुनाफा कमाने में लगे हैं. इसको लेकर फरीदाबाद पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है. गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कल देर शाम कार्रवाई करते हुए 350 किलो से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए हैं.

कहां रखे थे पटाखे?

जैसे ही दिवाली का सीजन शुरू होता है. अवैध रूप से पटाखे बेचने का मामला सामने आने लगता है. फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार नजर बनाई गई है. क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करके साढ़े तीन सौ किलो से अधिक पटाखे बरामद किए हैं. मदन नाम के व्यक्ति ने अपने गांव सीकरी के घर में बड़ी मात्रा में पटाखे स्टोर कर रखे थे.

पुलिस कर रही छापेमारी 

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मदन गांव सीकरी का रहने वाला है. उसने अपने ही घर में पटाखों का जखीरा छुपा रखा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना किसी परमिट के अवैध पटाखे स्टोर किए गए हैं, जिसके बाद टीम ने छापा मारा. मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए. आरोपी के पास कोई भी वैध लाइसेंस नहीं मिला. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये पहली कार्रवाई नहीं है. इससे पहले भी फरीदाबाद पुलिस ने 72 टन से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए थे. त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

अवैध पटाखों पर लगातार कार्रवाई 

फरीदाबाद पुलिस अवैध पटाखों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. काफी मात्रा में पटाखे पहले भी पकड़े गए हैं. अवैध पटाखे बेहद खतरनाक होते हैं. इससे बड़ा हादसा हो सकता है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि इस तरह के अवैध पटाखे ना बेचें, वरना पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

(फरीदाबाद से जय प्रकाश की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More