SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पत्नी को बचाने के लिए किया कॉल, उसी ने कर दी हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

हरियाणा के फरीदाबाद से एक मामला सामने आया है. जहां पति ने पत्नी को मदद के लिए फोन किया, तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. गोपाल को खाटू श्याम ले जाने के बहाने कार में मारपीट की गई. उसके बाद खेतों में फेंक दिया गया.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 24, 2026, 12:05 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 12:07 PM IST
Image Credit: पत्नी को बचाने के लिए किया कॉल, उसी ने कर दी हत्या
Join

फरीदाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाले गोपाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस पत्नी के पास गोपाल ने मदद के लिए फोन किया, उसी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की साजिश के तार उत्तर प्रदेश के हाथरस से जुड़े हैं. आरोप है कि पहले गोपाल को खाटू श्याम ले जाने के बहाने अपने साथ ले जाया गया, फिर उसके साथ मारपीट कर उसे मृत समझकर फरीदाबाद के खेतों में फेंक दिया गया. गोपाल की सांसें चल रही थीं. होश आने पर उसने अपनी पत्नी को फोन किया. इसके बाद कहानी में ऐसा मोड़ आया, जिसने इस पूरे मामले को हत्या की साजिश में बदल दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, मामले में गोपाल की बेटी शालिनी की भूमिका सामने नहीं आने की बात पुलिस ने कही है.

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव कुंवरपुर निवासी 37 वर्षीय गोपाल पिछले करीब 20 सालों से फरीदाबाद की एक कपड़ा फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था. करीब 16 साल पहले उसने काजल से कोर्ट मैरिज की थी. पुलिस के अनुसार, करीब तीन साल पहले काजल की नजदीकियां गोपाल के दोस्त योगेंद्र से बढ़ने लगी थीं. परिवार के दूसरे लोगों को भी दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी. आरोप है कि इसके बाद गोपाल की हत्या की साजिश रची गई.

गोपाल ने पत्नी को कैसे किया फोन? 

गोपाल के भाई भूरे के अनुसार, 10 अक्टूबर को योगेंद्र उसे खाटू श्याम ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया. आरोप है कि कार में गोपाल के साथ मारपीट की गई और उसके गले में गमछे से फंदा डाल दिया गया. इसके बाद उसे मृत समझकर फरीदाबाद के खेतों में फेंक दिया गया और आरोपी वहां से फरार हो गए. हालांकि, गोपाल को होश आ गया. उसने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी पत्नी को फोन कर दिया.

कैसे हुई मौत? 

भूरे के मुताबिक, सूचना मिलने पर गोपाल की बेटी शालिनी उसे लेने पहुंची. आरोप है कि इसके बाद गोपाल को पल्ला इलाके में एक ठिकाने पर ले जाया गया, जहां उसे इंजेक्शन देकर बेहोश रखा गया. इसी बीच 13 अक्टूबर को गोपाल की पत्नी काजल भी हाथरस से फरीदाबाद पहुंच गई. अगले दिन योगेंद्र को भी वहां बुलाया गया. 14 अक्टूबर की रात काजल और योगेंद्र ने मिलकर गोपाल की गर्दन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस कर रही जांच? 

हत्या के बाद काजल ने परिवार को बताया कि घर में घुसे बदमाशों ने गोपाल के साथ मारपीट की थी. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में काजल ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार कर ली. पुलिस ने काजल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि हत्या से पहले शालिनी को सोनीपत भेज दिया गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, शालिनी की भूमिका सामने नहीं आई है. फिलहाल इस हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब पुलिस जांच के दौरान ये स्पष्ट करने में जुटी है कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और वारदात में कौन-कौन शामिल था.

ये भी पढ़ें- CM सैनी के साथ एक मीटिंग... और हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कैसे बनी सहमति?

(फरीदाबाद से जय प्रकाश की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES