SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फरीदाबाद में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में 13 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप और उसके दोस्त के साथ यौन अपराध का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, घटना करीब 1 महीने पहले की है, लेकिन इसकी शिकायत अब दर्ज कराई गई.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 03, 2026, 08:52 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 08:54 AM IST
Join

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक मामला सामने आया है, जहां 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और उसके दोस्त के साथ अननेचुरल सेक्सुअल एक्टिविटी की गई. वैसे तो ये घटना एक महीने पहले की है. वहीं पुलिस को इस घटना की शिकायत अब मिली है. शिकायतक मिलते ही तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इसके तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  

तीनों आरोपियों की पहचान कुणाल, यश और दीपक के रूप में हुई है. मामले में शामलि चौथा आरोपी प्रिंस अभी भी फरार है. पुलिस प्रिंस को खोज रही है.  वहीं दूसरी तरफ तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है. यहां उन्हें चार दिन के  पुलिस रिमांड पर लिया गया है.    

एसीपी सराय संदीप मोर ने क्या बताया? 
एसीपी सराय संदीप मोर के अनुसार, ये घटना 24 अगस्त की है. उस दिन नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बाहर घूमने के लिए निकली थी. इस दौरान चारों आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों को एक खंडहर इमारत में ले गए. वहां पर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. शिकायत में बताया गयाहै कि उसके दोस्त के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया. पुलिस इस आरोप की जांच में भी लगी हुई है.      

चाकू के नोक पर कई घंटे बनाया बंधक
पुलिस ने बताया कि घटना 24 अगस्त की है. वहीं आरोप है कि चार लोगों ने दोनों पीड़ितों को चाकू की नोक पर कई घंटे तक एक सुनसान जगह पर बंधक बनाए रखा. पीड़ितों ने मदद के लिए गुहार भी लगाई, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण समय पर कोई मदद नहीं पहुंच सकी.

पैसे भी करवाए ट्रांसफर  
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दोनों को डराया-धमकाया. एक आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. साथ ही पीड़ित से अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए. शिकायत में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके दोस्त के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया गया है. पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है.

तीनों आरोपी गिरफ्तार? 
पुलिस के अनुसार, घटना के कुछ समय बाद पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों कुणाल, यश और दीपक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं चौथा आरोपी प्रिंस अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

फरार आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं 
तीनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES