)
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक मामला सामने आया है, जहां 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और उसके दोस्त के साथ अननेचुरल सेक्सुअल एक्टिविटी की गई. वैसे तो ये घटना एक महीने पहले की है. वहीं पुलिस को इस घटना की शिकायत अब मिली है. शिकायतक मिलते ही तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. इसके तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
तीनों आरोपियों की पहचान कुणाल, यश और दीपक के रूप में हुई है. मामले में शामलि चौथा आरोपी प्रिंस अभी भी फरार है. पुलिस प्रिंस को खोज रही है. वहीं दूसरी तरफ तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है. यहां उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
एसीपी सराय संदीप मोर ने क्या बताया?
एसीपी सराय संदीप मोर के अनुसार, ये घटना 24 अगस्त की है. उस दिन नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बाहर घूमने के लिए निकली थी. इस दौरान चारों आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ितों को एक खंडहर इमारत में ले गए. वहां पर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. शिकायत में बताया गयाहै कि उसके दोस्त के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया. पुलिस इस आरोप की जांच में भी लगी हुई है.
चाकू के नोक पर कई घंटे बनाया बंधक
पुलिस ने बताया कि घटना 24 अगस्त की है. वहीं आरोप है कि चार लोगों ने दोनों पीड़ितों को चाकू की नोक पर कई घंटे तक एक सुनसान जगह पर बंधक बनाए रखा. पीड़ितों ने मदद के लिए गुहार भी लगाई, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण समय पर कोई मदद नहीं पहुंच सकी.
पैसे भी करवाए ट्रांसफर
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दोनों को डराया-धमकाया. एक आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. साथ ही पीड़ित से अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए. शिकायत में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके दोस्त के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया गया है. पुलिस इन सभी आरोपों की जांच कर रही है.
तीनों आरोपी गिरफ्तार?
पुलिस के अनुसार, घटना के कुछ समय बाद पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों कुणाल, यश और दीपक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं चौथा आरोपी प्रिंस अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
फरार आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं
तीनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.