SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न कोई बीमारी, न स्टाइल का शौक... फिर क्यों 30 साल से बिना बालों के रह रहे हैं सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी? 

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ददलानी हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी के पॉडकास्ट में नजर आए, जहां एक्ट्रेस श्रुति हसन भी दिखाई दीं. इस दौरान सिंगर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातों का खुलासा किया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 15, 2026, 11:13 IST | Updated: Nov 15, 2026, 11:42 IST
Join

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपनी दमदार आवाज और बेबाक अंदाज के साथ-साथ अपने सिग्नेचर बाल्ड लुक के लिए भी जाने जाते हैं. पिछले तीन दशकों से फैंस उन्हें इसी रूप में देखते आ रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जवानी के दिनों में उनके लंबे बाल हुआ करते थे. हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब शो 'डबल डेट' में पहुंचे 53 साल के विशाल ने अपने बाल्ड लुक के पीछे की दिलचस्प कहानी और अपनी जिंदगी के कुछ बेहद अनोखे नियमों से पर्दा उठाया है.

शो के दौरान जब अंगद बेदी गाड़ी चलाते हुए विशाल को स्टूडियो ले जा रहे थे, तो उन्होंने उनके इस खास लुक के पीछे की वजह पूछी. इस पर विशाल ने खुलासा किया कि 23 साल की उम्र तक उनके सिर पर लंबे बाल थे और उन्होंने नेहा को अपनी एक पुरानी तस्वीर भी दिखाई.

विशाल क्यों नहीं रखते सिर पर बाल?

म्यूजिक कंपोजर विशाल ने बताया कि एक समय वो बेहद धार्मिक हुआ करते थे और इसी आस्था के चलते 23 की उम्र में उन्होंने तिरुपति जाकर अपना सिर मुंडवा लिया था. उस दिन उन्होंने खुद से वादा किया कि वो फिर कभी अपने बाल नहीं बढ़ाएंगे और आज तक वो अपने उस संकल्प पर कायम हैं.

आस्था से नास्तिकता तक का सफर

दिलचस्प बात ये है कि जिस आस्था की वजह से विशाल ने बाल छोड़े थे, समय के साथ धर्म को लेकर उनके विचारों में बड़ा बदलाव आ गया. आज वो खुद को खुले तौर पर नास्तिक बताते हैं. साल 2018 में एक्स पर अपनी सोच जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मैं एक नास्तिक हूं जो हिंदू पैदा हुआ था और मुझे ये भी नहीं पता कि मैं किस जाति का हूं'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे किसी मंदिर या मस्जिद से कोई मतलब नहीं है. स्कूल, अस्पताल, सड़कें, हेल्थकेयर, किसान कल्याण, बिजली, पानी…हां, प्लीज! हमें इसी की और जरूरत है! #काम की बात,'. इसके अलावा उसी साल दुर्गा पूजा पर उन्होंने लिखा था,'सभी को #दुर्गापूजा की शुभकामनाएं! मैं नास्तिक हूं, लेकिन मैं पूरे दिल से महिलाओं की असीम शक्ति में विश्वास करता हूं.'

क्यों आज तक शराब को नहीं लगाया हाथ?

बाल न बढ़ाने की कसम के अलावा विशाल ने अपनी जिंदगी का एक और रूल शेयर किया, जो शराब से पूरी तरह दूरी बनाने का है. शो में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'मुझे नहीं पता कि मैं ये सब क्यों करता हूं. इसी वजह से मैं शराब नहीं पीता. जब मैं बच्चा था, तो मैंने तय किया था कि मैं नहीं पीऊंगा और अब भी नहीं पीता. मेरा पूरा परिवार कभी-कभी पीता था. सोशल ड्रिंकिंग नॉर्मल थी. मेरा मतलब है, मैं एक सिंधी घर से हूं. इसलिए, शराब पीना कोई बुरी चीज नहीं थी. मुझे बस लगा कि मुझे नहीं पीना चाहिए, इसलिए मैं नहीं पीता.'

विशाल ददलानी के यादगार गाने

म्यूजिक की दुनिया में विशाल ददलानी का सफर बेहद शानदार रहा है. शेखर रवजियानी के साथ मिलकर उन्होंने बॉलीवुड को 'शीला की जवानी', 'स्वैग से स्वागत', 'मलहारी', 'बलम पिचकारी', 'घूमर' और 'झूमे जो पठान' जैसे कई सुपरहिट और चार्टबस्टर गाने दिए हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो, विशाल ने आखिरी बार साल 2025 में आई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए शानदार म्यूजिक एल्बम तैयार किया था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES