)
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म 'रणबली' खूब चर्चा में है. इस फिल्म के जरिए शादी के बाद कपल एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. ऐसे में दोनों के फैंस आयर भी ज्यादा उत्साहित हैं. वहीं, राहुल सांकृतियन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म सेंसर बोर्ड की जांच में बिना किसी कट के पास हो गई है.
बता दें कि फिल्म 'रणबाली' किसी एक ऐतिहासिक हस्ती की सीधी बायोपिक या उनकी जिंदगी की हूबहू कहानी नहीं है. बल्कि यह फिल्म असल ऐतिहासिक दौर से प्रेरणा लेती है और ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान रायलसीमा के लोगों के संघर्षों को दिखाती है.
फिल्म में विजय देवरकोंडा 'रणबाली' का लीड रोल निभा रहे हैं. उन्हें रायलसीमा के एक ऐसे तेलुगु व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है, जो अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है. वहीं, रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी और लड़ाई में उनकी साथी 'जयम्मा' का किरदार निभा रही हैं. अर्नोल्ड वोस्लू फिल्म में विलेन 'सर थियोडोर हेक्टर' की भूमिका में हैं, जो एक अंग्रेज जालिम है.
यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी ब्रिटिश दौर की पृष्ठभूमि में रखी गई है. 19वीं सदी में सेट यह फिल्म 1854 और 1878 के बीच हुई असली ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है और इसे पूरे भारत में एक बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया जा रहा है. दावा है कि 'राणाबली' 1850 के दशक की असली घटनाओं से प्रेरित है, जिन्हें इतिहास की मेनस्ट्रीम किताबों में कभी जगह नहीं मिली. उनका कहना है कि यह 1850-1900 के समय की असली घटनाओं पर आधारित होगी.
फिल्म उन घटनाओं को दिखाने की कोशिश करेगी, जिन्हें ब्रिटिश लोगों ने इतिहास में गलत तरीके से दिखाया. यह भी बताया जा रहा है कि राणाबली कोई बायोपिक नहीं होगी और न ही कोई किताबी कहानी होगी, बल्कि यह कई असली कहानियों, मौखिक इतिहास और दबे हुए रिकॉर्ड से बने एक युग का सिनेमाई रीकंस्ट्रक्शन होगी.
हाल ही में रिलीज हुए टीजर और ट्रेलर में हमने रणबाली को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जिसने अपने लोगों के शोषण को मानने से इनकार कर दिया. हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि उन्हें किसी खास ऐतिहासिक व्यक्ति के तौर पर पेश नहीं किया गया है.
बता दें कि इस फिल्म से पहले विजय और रश्मिका 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म को 'मैथ्री मूवी मेकर्स' के बैनर तले नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर ने प्रोड्यूस किया है और इसे टी-सीरीज ने पेश किया है. फिल्म 'रणबाली' दुनिया भर में 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. यह तारीख रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सिनेमाघरों में आने के एक दिन बाद की है.
(आईएएनएस इनपुट)