)
The Great Indian Kapil Show: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है. कपिल अपने शो का नया सीजन काफी समय बाद लेकर आ रहे हैं. नए शो के पहले एपिसोड में दर्शकों को करीना कपूर खान और सैफ अली खान नजर आएंगे. इस दौरान कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई मजेदार खुलासे करेगा. हाल ही में कपिल के शो के नए सीजन का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' स्ट्रीम किया जाएगा. इस शो के नए एपिसोड का एक नया प्रोमो हाल ही में सामने आया है, जिसमें होस्ट कपिल शर्मा गेस्ट सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ मिलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान करीना ने कई खुलासे भी किए, जिस पर कपिल और सैफ हंसते हुए नजर आ रहे हैं.
इस नए प्रोमो में सैफ और करीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलासा करते हैं. करीना ने बताया, 'सैफ ने मुंबई में प्रपोज किया था, ग्रीस में किया, पेरिस में किया था, तब जाकर मैंने हां कहा था.' इस पर सैफ कहते हैं, 'अगर मुंबई में मान जाती तो मेरा बहुत पैसा बच जाता.' इसके बाद कपिल करीना से कहते हैं कि बिना मेकअप के भी आप उतनी ही प्यारी लगती हैं, करीना. इसके बाद करीना सैफ से कहती हैं, 'देखो, कपिल तारीफ कर रहे हैं, तुम नहीं कर रहे.' तभी सैफ कहते हैं, 'मैं भी यही कहता हूं.'
इतना ही नहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दर्शकों को सैफ अली खान और करीना कपूर खान का रोमांटिक डांस भी देखने को मिलेगा. कपल की शादी को 14 साल हो गए हैं. इसी बीच कपिल कपल से पूछते हैं कि आखिर आप दोनों खाते क्या हो, जिस पर सैफ बोलते हैं कि आजकल हमारे घर में घी आ रहा है. इस पर करीना कहती हैं, 'दो साल का घी मुफ्त-मुफ्त-मुफ्त.' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
वहीं, एक अन्य प्रोमो वीडियो में कपिल कपल से पूछते हैं कि शादी के 14 साल बाद भी वे इतने 'जवान और फ्रेश' कैसे नजर आते हैं, आखिर इसका क्या राज है. सैफ ने तुरंत इसका क्रेडिट घी को दिया. करीना ने आगे बताया कि वे घर पर काफी घी खाते हैं. एक्ट्रेस बोलीं, 'हमारे पास घी है, हमारे बच्चे भी इसे खाते हैं.' इसी बीच सैफ ने करीना की एक आदत बताते हुए मजेदार किस्सा सुनाया. सैफ ने कहा, 'वह इसे सिर्फ खाती ही नहीं हैं, बल्कि रात को अपने पैरों पर भी लगाती हैं.' जिसके बाद करीना कहती हैं, 'इसका बहुत फायदा होता है.'

करीना कपूर को आखिरी बार मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में देखा गया था, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आए थे. यह फिल्म पुलिस ड्रामा पर आधारित थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं सैफ अली खान फिल्म 'हैवान' में नजर आए ते. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जिसमें सैफ के साथ अक्षय कुमार और सैयामी खेर नजर आई थी.