App

500 करोड़ की 'गदर 2' देने वाले सनी देओल अपनी फिल्में ही नहीं देखते, 'गदर' भी पूरी नहीं देखी!

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल 19 अक्टूबर को अपनी 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. इस खास मौके पर आज हम आपको एक्टर से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में बताने जा रहे हें, जिन्हें जानने के बाद आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी. इतना ही नहीं इन किस्सों को आपने पहले भी नहीं सुना होगा.

500 करोड़ की 'गदर 2' देने वाले सनी देओल अपनी फिल्में ही नहीं देखते, 'गदर' भी पूरी नहीं देखी!
Image Credit: सनी देओल (एआई फोटो)

‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा!’ यह डायलॉग तो आपने कई बार सुना होगा और इसे सुनते ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल का नाम याद आ जाता होगा. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्मों को लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो अपनी सफलता को बार-बार देखना पसंद करते हैं, लेकिन सनी देओल का अंदाज काफी अलग है. सनी देओल 19 अक्टूबर को अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. ऐसे में उनके खास जन्मदिन के मौके पर हम उनसे जुड़े कुछ किस्से बताते हैं, जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे.

सनी देओल के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ा एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी कहेंगे कि क्या यह सच है. सिनेमाघरों में अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले सनी देओल को खुद अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं है. यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि उन्होंने अपनी फेमस फिल्मों में से एक ‘गदर’ भी नहीं देखी थी.

सनी देओल ने नहीं देखी अपनी ही हिट फिल्म?

दरअसल, सनी देओल ने शुभांकर मिश्रा को दिए एक पॉडकास्ट में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे, जिनमें से एक यह है कि उन्होंने आज तक अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ पूरी नहीं देखी है. इस दौरान पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि कितने एक्टर्स ऐसी चीजें कर जाते हैं, जिन्हें करने की उन्हें कोई जरूरत नहीं होती. 2026 में आप रणबीर कपूर, यश, वरुण और दिलजीत के साथ काम कर रहे हैं. ये सब आपको सेट पर क्या बुलाते हैं?

Sunny Deol:32 साल बाद इस एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं सनी देओल, बोले-  'हमने साथ में सिर्फ एक ही फिल्म की' - Jaat Film Actor Sunny Deol Wishes To  Reunite

सनी देओल का करियर में कभी दिमाग खराब हुआ?

इस दौरान सनी देओल से पूछा गया कि आम तौर पर लोग कहते हैं कि जब सफलता आती है, तो शोहरत दिमाग खराब कर देती है. आपके करियर में कभी दिमाग खराब हुआ आपका? इस पर सनी पाजी ने कहा कि शोहरत का नशा उन्हें कभी नहीं चढ़ा. उनसे पूछा गया कि क्या कोई ऐसी पिक्चर है, जिसे देखकर वह नहीं चीखे हों और जो उनके दिल के बहुत करीब हो? इस पर सनी पाजी ने बताया, ‘मैं अपनी फिल्में देखता नहीं हूं. गदर को मैंने पूरी फिल्म में से देखी नहीं थी.’ इसके बाद उनसे पूछा गया कि उनकी सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्म कौन-सी है. इस पर उन्होंने कहा कि ‘गदर’ जितनी रोमांटिक फिल्म कोई नहीं है.

'गदर' को डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया था वाहियात!

उन्होंने आगे बताया कि जब ‘गदर’ फिल्म रिलीज हुई थी, तो भोपाल के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने उसे देखा और कहा, ‘क्या वाहियात पिक्चर है! इसे कौन देखेगा?’ वह कह रहे थे कि यह पंजाबी फिल्म है, इसे हिंदी में डब करो. फिल्म के आखिरी सीन में जब डायलॉग आता है, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा’, तो सनी देओल के मुताबिक, किरदार हर चीज के लिए मान रहा था. उनसे कहा गया कि ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलो, तो उसने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोला. फिर कहा गया कि ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ बोलो, तो उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इस दौरान विलेन का नाम याद रह गया- अशरफ अली!

Sunny Deol Action Thriller Starts; Ritesh Sidhwani, Farhan Akhtar,  Murugadoss & Jyothika Team Up

पिता धर्मेंद्र ने कौन सी फिल्म देखी थी आखिरी?

वहीं, सनी देओल ने आगे बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र ने जो आखिरी फिल्म देखी थी वो 'बंटवारा' थी. बंटवारा को पापा ने पूरी देखी थी और उन्हें बहुत अच्छी लगी थी.

सनी देओल ने नहीं पी कभी सिगरेट- शराब?

जैसा कि आप जानते है कि शाहरु खान से लेकर अमिताभ बच्चन, सलमान खान तक सब बनियान से लेकर साबुन, शैम्पू बेचते हैं और गुटका, मसाला जैसे ब्रांडो की एडवरटाइजिंग करते हैं, लेकिन सनी देओल ने कभी ऐसा नहीं किया. इस पर सनी देओल ने पॉडकास्ट में बताया था कि वो ये सब नहीं करते और नहीं कभी करूंगा. उन्होंने बताया कि मैंने जिंदगी में कभी सिगरेट, शराब नहीं पी. मेरे को ना उसकी स्मेल अच्छी लगती है और कड़वी है. उसमें कोक डाल के पीना पड़ता है और फिर उसके बाद सिर दुखता है.

16 साल से चल रही शाह रुख खान के साथ अनबन पर सनी देओल ने किया खुलासा, कहा-  मैं ऐसा इंसान... - Sunny Deol On Tiff With Shah Rukh Khan Says I

कौन हैं बॉलीवुड में उनका दोस्त?

वहीं, सनी देओल ने अपनी बॉलीवुड दोस्ती को लेकर भी खुलासा किया था. जब उनसे पूछा गया कि शाहरुख, सलमान, आमिर, अजय, अक्षय कोई ऐसा है, जिसको आप सीधे फोन लगाते हो. तो उन्होंने बताया कि दोस्ती वो होती है, जहां हम नंगे हों और वो बचपन से ही होती है. फिल्म इंडस्ट्री में आई वुड से ऑल मोर ऑफ कोलीग्स है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More