)
Sidharth Malhotra Sustains Leg Injury: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए एक बेहद दुख देने वाली खबर सामने आ रही है. एक्टर के पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दी है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर के पैर पर चोट लग गई है और उन्होंने टांग पर प्लास्टर से लिपटी फोटो शेयर की है. इस फोटो को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं.
सिद्धार्थ ने इस मुश्किल घड़ी में भी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर बनाए रखा है और मजाकिया अंदाज में पैर पर लगी चोट पर रिएक्ट किया है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद से उनकी सेहत को लेकर फैंस काफी चिंतित हो गए हैं. यह खबर ऐसे समय पर आई है, जब एक्टर ने हाल ही में पत्नी कियारा आडवाणी के साथ दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं, जिसकी खुशखबरी उन्होंने हाल ही में शेयर की थी.
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर चोटिल पैर की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें उनकी टांग पर प्लास्टर बंधा नजर आ रहा है. एक्टर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने 'ब्रेक ए लेग' वाली कहावत को काफी ज्यादा गंभीरता से ले लिया है.' दरअसल, अंग्रेजी में 'ब्रेक ए लेग' एक फेमस मुहावरा है, जिसका इस्तेमाल किसी को शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है. सिद्धार्थ ने इसी वाक्य को अपनी चोट के लिए इस्तेमाल किया है और मजाकिया अंदाज में अपनी चोट को पेश किया है.
हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा को यह चोट कैसे लगी और उन्हें अभी ठीक होने में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. उन्होंने अपने पोस्ट में इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल, उनकी तरफ से शेयर की गई तस्वीर ही चोट को लेकर सामने आया लेटेस्ट अपडेट है.
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को यह चोट उस वक्त लगी है, जब उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियों का दौर चल रहा है. सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस और सितारे कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं. सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं. कपल ने साल 2023 में शादी की थी.
वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आए हैं. इस फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार ने किया था. सिद्धार्थ के साथ फिल्म में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आई थीं. सिनेमाघरों में फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते भारत में 53.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म की दुनियाभर में ग्रॉस कमाई 89.40 करोड़ रुपये तक की थी.