)
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न फैंस के लिए बेहद खास बन गया, जब 2 नवंबर, 2026 की आधी रात को उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया गया. ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि किंग खान की तरफ से अपने फैंस के लिए एक रिटर्न गिफ्ट था. रिलीज होते ही इंटरनेट पर इस गाने का ऐसा खुमार चढ़ा कि महज कुछ घंटों के भीतर ही इसने सभी प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों से ज्यादा व्यूज बटोर लिए. फैंस इस रोमांटिक ट्रैक को बार-बार सुनने और देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.
यूट्यूब पर इस गाने ने जो करिश्मा दिखाया है, उसने पूरे इंडियन सिनेमा को हैरान कर दिया है. 'तू मिल जाए' ने महज एक दिन में अकेले यूट्यूब पर 39.69 मिलियन का आकंड़ा पार कर लिया. वहीं अब तक इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. इस हिस्टोरिकल नंबर्स के साथ ये गाना एक दिन के भीतर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंडियन फिल्मी गाना बन गया है.
'तू मिल जाए' गाने ने शाहरुख की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के गाने 'जिंदा बंदा' (3.46 करोड़ व्यूज) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा, इसने 'गुज्जू पटाका', 'जय श्री राम' और 'राम सिया राम' जैसी बड़ी फिल्मों के गानों को भी पीछे छोड़ते हुए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री है, जो एक बार फिर फैंस के दिलों को चुरा रही है.
'तू मिल जाए' एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक है, जिसे अपनी सुरीली आवाज से अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने सहेजा है. सचिन-जिगर के लाजवाब संगीत और कुमार के लिखे खूबसूरत बोलों पर हर कोई झूम रहा है. वहीं, इस गाने में ग्लोबल म्यूजिक स्टार एड शीरन का जुड़ना इसे एक इंटरनेशनल लेवल का अहसास देता है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

'तू मिल जाए' केवल एक रोमांटिक गाना भर नहीं है, बल्कि ये ऑडियंस को फिल्म 'किंग' की रोमांचक दुनिया से रूबरू कराता है. गाने के वीडियो में जिस तरह से रोमांस के साथ-साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और पावरफुल डायलॉग्स का बैलेंस दिखाया गया है, उसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. इस गाने ने सिनेमालवर्स के बीच ऐसा माहौल तैयार कर दिया है कि अब हर कोई फिल्म के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

शाहरुख खान की इस मोस्टअवेटेड फिल्म 'किंग' के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. ये ब्लॉकबस्टर फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जिस तरह से गाने ने रिलीज से पहले ही सफलता के नए झंडे गाड़े हैं, उससे ये साफ जाहिर होता है कि बॉक्स ऑफिस पर 'किंग' एक नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है.