App

केदारनाथ जाना सारा अली खान को पड़ा भारी, धर्मगुरु ने बताया 'हराम'; जारी किया फतवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. खबरों के मुताबिक, एक इस्लामिक धर्मगुरु ने उनके मंदिर जाने पर सवाल उठाते हुए इसे ‘हराम’ बताया और फतवा जारी किया. इस बयान के बाद धार्मिक आस्था, निजी पसंद और सेलिब्रिटी की धार्मिक यात्राओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

केदारनाथ जाना सारा अली खान को पड़ा भारी, धर्मगुरु ने बताया 'हराम'; जारी किया फतवा
Image Credit: सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाना भारी पड़ गया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के इस्लामिक मौलवी मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक्ट्रेस की आलोचना की है और उनके केदारनाथ में प्रार्थना करने को लेकर एक फतवा जारी किया है. रविवार को सारा को केदारनाथ मंदिर के बाहर दर्शन के लिए कतार में इंतजार करते देखा गया था. प्रार्थना करने के बाद उन्हें मंदिर के बाहर हाथ जोड़े हुए देखा गया.

एक वीडियो बयान में मौलवी ने कहा कि किसी दूसरे धर्म के अनुसार पूजा-पाठ करना शरिया के तहत अनुचित और हराम है. उन्होंने सारा से अल्लाह के सामने तौबा करने का आग्रह भी किया और कहा कि उसे एक दोषी व्यक्ति की तरह ऐसा करना चाहिए.

केदारनाथ दौरे को लेकर धर्मगुरु ने जारी किया फतवा

वीडियो में मौलवी ने कहा, 'कई युवाओं ने मुझसे पूछा है कि क्या केदारनाथ में सारा का पूजा-पाठ करना शरीयत के तहत जायज है. मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि ऐसे काम जायज नहीं हैं.' यह पहली बार नहीं है जब केदारनाथ जाने को लेकर सारा को धार्मिक हस्तियों की आलोचना का सामना करना पड़ा है. ताजा विवाद एक 'फतवे' को लेकर है, जो किसी योग्य इस्लामिक विद्वान द्वारा इस्लामिक कानून के किसी सवाल पर दी गई एक धार्मिक राय या फैसला होता है.

एक्ट्रेस अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा, पिछले चार सालों से लगातार केदारनाथ जा रही हैं. उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी उनके साथ थे. फिल्म को 2018 में रिलीज के समय उत्तराखंड में दक्षिणपंथी समूहों के विरोध का सामना करना पड़ा था.

इस बीच बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों को मैनेज करने वाले बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इन मंदिरों में पूजा-अर्चना करने आने वाले गैर-हिंदू श्रद्धालुओं के लिए एक शपथ-पत्र (एफिडेविट) जमा करना अनिवार्य कर दिया है. BKTC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रंगार ने न्यूज़18 को पुष्टि की कि सारा की टीम ने उनकी यात्रा से पहले एक शपथ-पत्र जमा किया था.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

केदारनाथ से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

बता दें कि जब सारा ने 'केदारनाथ' से अपने करियर की शुरुआत की, तब तक सैफ एक बड़े स्टार बने हुए थे. लेकिन वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे और उन्होंने अपनी साथी कलाकार करीना कपूर से शादी कर ली थी. 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में एक टॉप स्टार रहीं अमृता ने 1994 में जब वे सारा को जन्म देने वाली थीं. एक्टिंग से दूरी बना ली. हालांकि, आठ साल बाद उन्होंने एक्टिंग में वापसी की, लेकिन उनकी फिल्में बहुत कम ही आईं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More