SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

संजय दत्त के हाथों में हथकड़ी देख टूट गए थे पिता सुनील दत्त, एक्टर बोले- मुझे अंदर से तोड़ रहा था वो पल

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में साल 1993 के आर्म्स केस को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब उन्हें हथकड़ी लगी थी और यह देखकर उनके पिता चौंक गए थे और सदमे में चले गए थे.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 11, 2026, 11:35 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 11:41 AM IST
Image Credit: संजय दत्त
Join

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने साल 1993 के आर्म्स केस को लेकर एक बार फिर चर्चा की है. इस दौरान संजय दत्त ने कहा कि उस वक्त उन्होंने जो फैसले लिए थे वो बहुत गलत थे. उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज तक को नजरअंदाज कर दिया था और उनकी यही चीज काफी गलत साबित हुई थी. उन्हें लगा था कि कुछ दिनों तक हथियार अपने पास रखने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन इस एक फैसले ने बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी थी.

एक्टर संजय दत्त शेखर सुमन के शो 'शेखर टुनाइट' में पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने उस बुरे दौर के बारे में बात की. संजय ने बताया कि, 'मेरी गलती थी. अगर आपका दिल कुछ कहे, तो आपको उसकी सुननी चाहिए और उस फैसले को तुरंत स्वीकार मत करो.' इस शो में उन्होंने अपने पुराने किस्से के बारे में बात की.

'मुझे अपने दिमाग की सुननी चाहिए थी'

संजय दत्त ने इस बातचीत के दौरान बताया कि उस वक्त उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई थी. उन्हें अपने मन की आवाज सुननी चाहिए थी. बात बताते हुए उन्होंने कहा, 'गलती मेरी थी. अगर कभी आपका दिल आपसे कुछ कहे, तो उसे जरूर सुनना. लेकिन जो आपका दिमाग बोल रहा हो, उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और सबसे पहले दिमाग की बात पर गौर करें. जब उन्होंने पहली बार उन हथियारों को देखा था, जिन्हें उन्हें अपने पास रखने के लिए कहा गया था, उस वक्त उनके मन ने कहा था कि यह गलत है, ऐसा मत कर. लेकिन उन्होंने अपने दिमाग की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था, जिसका उन्हें काफी भारी नुकसान उठाना पड़ा था.'

'अपने देश के कानूनों के बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी'

संजय दत्त ने आगे कहा कि हर इंसान को अपने देश के कानूनों के बारे में पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि इस मामले में उन्हें लंबे समय तक कानूनी पचड़े का सामना करना पड़ा था. इस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का एक इमोशनल पल भी याद किया और कहा कि जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, तो उनके हाथों में हथकड़ी देखकर उनके पिता सदमे में आ गए थे और उनकी आंखों में आंसू थे. उस वक्त संजय के पिता को बिल्कुल समझ नहीं आ रहा था कि उनका बेटा आखिर ऐसा कैसे कर सकता है. संजय के पिता बहुत बुरी तरह टूट गए थे.

यह भी पढ़ें- उम्र बढ़ी, दौर बदले, ऑडियंस बदली... लेकिन नहीं बदला अमिताभ बच्चन का जलवा! 6 दशक से कायम है 'बादशाहत'

एक्टर ने आगे बताया कि, 'मेरे पिता बोल रहे थे कि आप मेरे बेटे के साथ क्या कर रहे हो? मैंने उन्हें गले लगाया और कहा कि आप इन हथकड़ियों से परेशान मत होइए. यह केवल एक प्रोसेस है, आप बिल्कुल परेशान मत होइए. और वही असलियत में मुझे अंदर से बुरी तरह तोड़ रहा था, लेकिन मुझे मेरे पापा के लिए स्ट्रॉन्ग बनना था.'

वहीं, जेल के दिनों को याद करते हुए संजय दत्त ने बताया कि, 'मुझे कुछ नहीं हुआ, क्योंकि मैं टूटा नहीं. कुछ ऑफिसर चाहते थे कि मैं स्ट्रगल करूं. वे मेरा मजाक उड़ाते थे.' इस दौरान एक ने आकर कहा था कि तुम्हें यहां सिगरेट नहीं मिलेगी, अब तुम क्या करोगे? तो मैंने कहा कि सर, क्या मुझे कम से कम बीड़ी मिल सकती है? इन सब चीजों ने मुझे परेशान नहीं किया, तो वे लोग परेशान हो गए कि कैसे इसे ये सब चीजें इफेक्ट नहीं कर रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES