SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दशहरे पर सलमान खान का देशभक्ति वाला सरप्राइज, 'मातृभूमि' का 'जय हिंद' गाना हुआ रिलीज; बोले- '2 दिन नहीं, पूरे साल...'

Maatrubhumi New Song Jai Hind Released: सुपरस्टार सलमान खान ने दशहरे के मौके पर अपनी फिल्म 'मातृभूमि' का नया देश भक्ति गाना 'जय हिन्द' रिलीज कर दिया है. इंस्टाग्राम पर भाईजान ने वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 20, 2026, 07:12 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 07:39 PM IST
Image Credit: 'मातृभूमि' का 'जय हिंद' गाना रिलीज
Join

Maatrubhumi New Song Jai Hind Released: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म रिलीज से पहले भाईजान अपने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच दशहरा के खास मौके पर भाईजान ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसका नाम 'जय हिन्द' है. इस गाने को भाईजान ने जैसे ही रिलीज किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है.

इस गाने के वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी मातृभूमि के प्रति प्यार, सम्मान और देशभक्ति दिखाने के लिए 365 दिनों में से सिर्फ 2 दिन काफी नहीं हैं. यह तो पूरे साल होना चाहिए, बॉस! पेश है आपके लिए जय हिन्द का लिरिकल कट. उम्मीद है आपको पसंद आएगा और अगर नहीं, तो हिमेश और स्टेबिन का इंस्टा या एक्स हैंडल तो होगा ही, है ना?'

यहां देखें सलमान खान की फिल्म का नया गाना 

वहीं, इस गाने की पोस्ट में हिमेश रेशमिया और स्टेबिन बेन का भी जिक्र किया गया है. इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, जिसे फेमस सिंगर अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर मणि धरमकोट ने आवाज दी थी. अब इस गाने को हिमेश रेशमिया ने गाया और इसके बोल समीन अंजान ने लिखे हैं. 

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा? बंदूकधारी जवानों के बीच दिखे भाईजान; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आते ही छाया नया गाना

सलमान खान ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस गाने का वीडियो शेयर किया, वैसे ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा. इस गाने में देशभक्ति, इमोशनल और शानदार विजुअल्स देखने को मिल रहे है. जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में भाईजान के किलर लुक और एक्शन देखने को मिल रहे है और गाने की धुन भी बेहद खूबसूरत है, जो फैंस को पसंद आ रही है. थोड़ी सी देर में ही गाने को 315K लाइक्स मिल चुके हैं. 

सलमान खान का दिखेगा एक अलग ही अंदाज

बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को भाईजान की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी जबरदस्त बज बना हुआ है. इसी बीच फिल्म का नया गाना सामने आते ही लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म में सलमान खान का एक अलग ही दमदार किरदार देखन को मिलने वाला हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES