SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा? बंदूकधारी जवानों के बीच दिखे भाईजान; वीडियो वायरल

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुए जानलेवा हमले के बाद अब सुपरस्टार सलमान खान को भारी सुरक्षा के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 20, 2026, 05:57 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 06:02 PM IST
Image Credit: सलमान खान की बड़ी सुरक्षा
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद इंडस्ट्री में गंभीर माहौल देखने को मिल रहा है. रविवार, 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर आरोपियों ने गोलियां चलाई थीं. इस हादसे में टाइगर का ड्राइवर और एक शख्स घायल हो गए थे और टाइगर भी थोड़े चोटिल हो गए थे. इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इसके साथ यह भी कहा गया कि सलमान खान के साथ जो काम करेगा, उसके साथ भी ऐसा ही किया जाएगा. इस हादसे के बाद अब पहली बार सुपरस्टार सलमान खान मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के बीच नजर आए.  

हाल ही में भाईजान मुंबई एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के साथ स्पॉट हुए. भाईजान के साथ पहले जितने सुरक्षाकर्मी रहते थे, इस बार उनके साथ पहले से भी ज्यादा सुरक्षाकर्मी नजर आए. इतना ही नहीं, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के जवान भी हाथ में बंदूक लिए तैनात नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

सलमान खान की पहले से भी ज्यादा मजबूत हुई सुरक्षा

सलमान की सुरक्षा व्यवस्था को अब पहले से भी ज्यादा मजबूत कर दिया गया है, क्योंकि उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही हैं. टाइगर श्रॉफ से जुड़ी हालिया घटना के मामले में भी एक अनवेरिफाइड वॉयस मैसेज सामने आया था, जिसमें भाईजान का नाम लिया गया है और कहा गया है कि 'आज टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, उसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. हमने पहले भी उसे फोन करके चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं समझा, इसलिए आज हमने उसे अच्छे से समझा दिया. मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो भी हमारी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसी का होगा. बस देखते जाइए.'

देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

साल 2024 में सलमान खान के घर पर हुआ था हमला

बता दें कि अप्रैल 2024 में सलमान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स पर गोलियां भी चलाई गई थीं. इसकी जिम्मेदारी एक बार फिर बिश्नोई गैंग ने ली थी. उसी साल अक्टूबर में राजनेता और सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाद में मुंबई पुलिस की चार्जशीट में यह निष्कर्ष निकाला गया कि सलमान के साथ करीबी रिश्ते ही बाबा की मौत का कारण बने हो सकते हैं. बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद पूरी इंडस्ट्री के सितारें काफी हैरान रह गए थे. इस वारदात ने हर किसी को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता में डाल दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES