SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ससुर-दामाद की मजेदार नोकझोंक: थिएटर्स में छाई 'रफ एंड टफ कन्या', बॉलीवुड से खूब मिल रहा सपोर्ट

गुजराती कॉमेडी फिल्म 'रफ एंड टफ कन्या' को बॉलीवुड और गुजराती सिनेमा के बड़े सितारों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस सपोर्ट पर एक्टर हितेन कुमार ने खुशी जताते हुए हिंदी फिल्म जगत का शुक्रिया अदा किया है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 24, 2026, 12:50 IST | Updated: Nov 24, 2026, 13:18 IST
Image Credit: 'रफ एंड टफ कन्या' को मिला बॉलीवुड का साथ, इमोशनल होकर हितेन कुमार ने कहा दिल से शुक्रिया (YT/Big Box Series)
Join

गुजराती सिनेमा के लिए इन दिनों खुशियों भरा माहौल बना हुआ है और इसकी बड़ी वजह फिल्म 'रफ एंड टफ कन्या' की शानदार कामयाबी है. इस गुजराती फैमिली कॉमेडी को बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स, डायरेक्टर्स और मेकर्स के साथ-साथ गुजराती इंडस्ट्री के सितारों का भी खूब प्यार मिल रहा है. कई नामी चेहरे सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और लोगों से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील कर रहे हैं.

बॉलीवुड के सपोर्ट पर हितेन कुमार ने जताया आभार

फिल्म में अहम रोल निभा रहे गुजराती सिनेमा के जाने-माने एक्टर हितेन कुमार इस सपोर्ट से बेहद खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए हिंदी फिल्म जगत का दिल से शुक्रिया कहा है. हितेन कुमार के मुताबिक, यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि उनकी गुजराती कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रही है और सबको एंटरटेन कर रही है. उन्होंने कहा कि पूरी टीम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की आभारी है जो पूरे जोश के साथ फिल्म के साथ खड़ी है.

हितेन ने आगे बताया कि इस फिल्म को पूरे दिल से बनाया गया है और उन्हें उम्मीद है कि आगे यह पूरे देश के दर्शकों को हंसाएगी. हितेन ने यह भी कहा कि फिल्म के साथ जो कुछ हो रहा है वह बेहद खास और बिल्कुल नया अनुभव है और एक गुजराती फिल्म को इतना प्यार मिलना गर्व की बात है.

बड़े सितारों ने लुटाया प्यार और दी बधाई

इस फिल्म को सपोर्ट करने वालों में शरवरी, आयुष्मान खुराना, इम्तियाज अली, हंसल मेहता, अनुपम खेर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और मलाइका अरोड़ा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इनके अलावा मनीष पॉल, हिमेश रेशमिया, रकुल प्रीत सिंह, ताहिरा कश्यप, मुकेश छाबड़ा, राम माधवानी, जैकी भगनानी, मोनिशा आडवाणी, प्रज्ञा कपूर, डीन पांडे, नितांशी गोयल, अभय वर्मा और रवि दुबे ने भी फिल्म की सराहना की है.

देखें ट्रेलर-

 

गुजराती इंडस्ट्री से प्रतीक गांधी, विशाल जेठवा, मनोज जोशी, हेली शाह, जानकी बोड़ीवाला, यश सोनी, आरोही पटेल, मल्हार ठक्कर और जेडी मजेठिया ने भी फिल्म को चीयर किया है. अदिति राव हैदरी ने इसे गुजराती कॉमेडी फिल्मों की जीत बताया, वहीं मलाइका अरोड़ा और रकुल प्रीत सिंह ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं. शरवरी ने अच्छी कहानियां गढ़ने के अनन्या के जुनून की तारीफ की, जबकि सोनम कपूर ने भी अनन्या बिरला को उनकी पहली गुजराती फिल्म के लिए विश किया.

क्या है फिल्म की मजेदार कहानी?

यश वैष्णव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हितेन कुमार, रवि गोहिल, युक्ति रांडेरिया और नीलम पांचाल लीड रोल में दिखते हैं. कहानी शिव पंडित (हितेन कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी छवि को लेकर काफी पजेसिव पिता हैं और उसकी शादी की बात आसानी से मान नहीं पाते. होने वाले दामाद को परखने के लिए वह 30 दिन उसके घर रहने पहुंच जाते हैं, जिससे दो जिद्दी गुजराती परिवारों के बीच मजेदार टकराव शुरू होता है.

ससुर और दामाद की नोकझोंक, रोजमर्रा के रिश्ते और हल्की-फुल्की कॉमेडी इसे एक क्लीन फैमिली एंटरटेनर बनाते हैं. बता दें कि बिरला स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंटेड और बिग बॉक्स सीरीज प्रोडक्शन द्वारा बनी यह फिल्म अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज की पहली गुजराती मूवी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES