)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक पंडाल में नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल में फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का फेमस गाना 'कबीरा' गाया. उन्होंने सिंगर हर्षदीप कौर के साथ महफिल जमाई. दोनों की परफॉर्मेंस ने स्टेज पर आग लगा दी, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
दुर्गा पूजा पंडाल से सामने आए वायरल वीडियो में रणबीर कपूर स्टेज पर माइक पकड़े नजर आ रहे हैं. सिंगर हर्षदीप कौर और रणबीर एक साथ गाना गाते और एक-दूसरे के साथ सुर से सुर मिलाते नजर आ रहे हैं. पूजा पंडाल मिनटों में एक कॉन्सर्ट में बदल गया, जिसे देखते-देखते फैंस भी झूम उठे. रणबीर ने गाना गाते हुए कई बार बीच-बीच में माइक को ऑडियंस की तरफ भी किया, ताकि वहां मौजूद लोग भी उनके साथ सिंगिंग में शामिल हो सकें.
दरअसल, रणबीर कपूर दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान रणबीर रेड और गोल्डन कलर के कुर्ते में नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी मुलाकात की और पैपराजी के साथ खुशी-खुशी फोटो भी क्लिक करवाईं, जिसे देखने के बाद लोग खुशी से झूम उठे. दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर अपने दोस्त और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी से भी मिले.
बता दें कि अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर ने साथ में साल 2013 में आई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम किया था. इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था. इतना ही नहीं, पंडाल में रणबीर ने इसी फिल्म का फेमस गाना 'कबीरा' गाया, जिसे सुनने के बाद लोगों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई. इतने सालों बाद भी लोग इस गाने को काफी पसंद करते हैं. रणबीर और हर्षदीप कौर की परफॉर्मेंस को देखने के बाद फैंस को 'ये जवानी है दीवानी' के पुराने दिन याद आ गए. सोशल मीडिया पर फैंस इस शानदार परफॉर्मेंस की काफी तारीफ कर रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो में रणबीर कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं.' एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इस परफॉर्मेंस ने तो पुरानी यादों को ताजा कर दिया.' इसी तरह रणबीर कपूर और हर्षदीप कौर के फैंस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
वहीं, रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो इनमें रणबीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' शामिल है, जिसमें एक्टर राम का किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा, उनकी फिल्म 'लव एंड वॉर' भी काफी चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में एक्टर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.