SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'केजीएफ' वाले लुक में ही रावण बने यश? आर्य बब्बर ने उठाए सवाल, बोले- 'कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ नया नहीं'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसी बीच हाल ही में एक्टर आर्य बब्बर ने 'आदिपुरुष' में सैफ के रावण किरदार का बचाव किया है. उन्होंने हाल ही में सवाल उठाया कि फिल्म में यश के किरदार में कुछ भी नया लुक देखने को नहीं मिला.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 14, 2026, 03:48 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 03:59 PM IST
Image Credit: 'रामायण' के रावण यश में नहीं दिखा नयापन-आर्य बब्बर
Join

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. सिनेमाघरों में फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के मेकर्स आए दिन नए-नए पोस्टर रिलीज कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर आर्य बब्बर ने फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के रावण लुक का बचाव किया और रणबीर कपूर की 'रामायण' पर सवाल उठाया है.

फिल्ममेकर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' के किरदारों और डायलॉग्स को काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इतना ही नहीं, फिल्म में रावण के किरदार में नजर आए सैफ अली खान के लुक और एक्टिंग की भी काफी आलोचना हुई थी. इसी बीच एक्टर आर्य बब्बर ने 'वैरायटी इंडिया' को एक इंटरव्यू दिया और इसमें उन्होंने 'आदिपुरुष' के रावण का बचाव किया और सवाल उठाया कि आने वाली फिल्म में यश का लुक उनसे किस तरह अलग है.

आर्य बब्बर निभा रहे 'महाबली' में रावण का किरदार

फिलहाल एक्टर आर्य बब्बर थिएटर प्रोडक्शन 'महाबली' में रावण का किरदार निभा रहे हैं. इसी बीच उन्होंने 'आदिपुरुष' में सैफ की एक्टिंग के बारे में कहा कि, 'मुझे लगता है कि सैफ रावण के किरदार में बहुत अच्छे थे. एक एक्टर उतना ही अच्छा होता है, जितनी डायरेक्टर की सोच और समझ होती है. इसलिए सैफ अली खान ने 'आदिपुरुष' में जो कुछ भी किया, वह वैसा ही था, जैसा डायरेक्टर ने उनसे करवाया होगा. लेकिन उनके किरदार में एक अलग तरह की तीव्रता देखने को मिली. उनकी एक्टिंग से लेकर उनके लुक तक में सब कुछ डायरेक्टर की सोच थी. इसके लिए आप किसी भी एक्टर को दोष नहीं दे सकते.'

यश अपने रावण के किरदार में क्या नयापन ला रहे हैं?

वहीं, आर्य बब्बर ने 'रामायण' में रावण के किरदार में साउथ सुपरस्टार यश की भी जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि हालांकि अभी यश के रावण लुक पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि एक्टर किरदार में क्या नयापन ला रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि 'यश के किरदार में कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ भी नया है.' आर्य बब्बर ने आगे कहा, 'यश की वैसी ही दाढ़ी है, जैसी उन्होंने 'केजीएफ' में रखी थी. 'रामायण' में मैंने जो देखा, वह कोई नया लुक नहीं है. मैंने 'टॉक्सिक' में भी उनका एक नया लुक देखा था, लेकिन 'रामायण' में वैसा कुछ भी नहीं है. हालांकि, मुझे उम्मीद है कि उन्होंने जिस तरह से फिल्म में एक्टिंग की है, वह बहुत अच्छी होगी और लोगों का दिल जीत लेगी. शायद पूरी फिल्म में मुझे एक अलग यश देखने को मिले.'

मेरा रावण का किरदार दोनों से 'बिल्कुल अलग' है- आर्य बब्बर

उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल, अभी तो यश मुझे बिल्कुल वैसे ही नजर आ रहे हैं, जैसा मैंने उन्हें 'केजीएफ' में देखा था. यश इसे केवल भारतीय दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि इंटरनेशनल दर्शकों के लिए भी कर रहे हैं. मिस्टर तिवारी जो कर रहे हैं, उससे यह साफ पता चलता है.' उन्होंने आगे कहा, 'अपने थिएटर प्रोडक्शन में मैं रावण का किरदार निभा रहा हूं. मेरा रावण का किरदार 'आदिपुरुष' या फिर 'रामायण' के रावण जैसा बिल्कुल नहीं है, बल्कि उससे बिल्कुल अलग है.'

वहीं, अगर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. इनके अलावा रवि दुबे भगवान लक्ष्मण, सनी देओल भगवान हनुमान, यश रावण, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगे. इन सभी किरदारों के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं. इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर दस्तक देगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES