'राम' से अब बने 'राजा दशरथ', अरुण गोविल का 'रामायण' से पहला लुक आउट; टकाटक देखते रह गए फैंस
Arun Govil as Dashrath in Ramayana: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आने वाले हैं, जिसका पहला पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है. आइए पहले पोस्टर पर नजर डालते हैं-
Arun Govil as Dashrath in Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' का तो आपको भी बेसब्री से इंतजार होगा. इस फिल्म का हाल ही में एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है. मेकर्स अब तक प्रभु राम, प्रभु लक्ष्मण, माता सीता और रावण का लुक रिलीज कर चुके हैं, जिसके बाद अब मेकर्स ने अयोध्या के राजा दशरथ का लुक रिलीज कर दिया है. राजा दशरथ के किरदार में एक्टर अरुण गोविल नजर आ रहे हैं, जिन्हें आप रामानंद सागर की आइकॉनिक 'रामायण' में राम के किरदार में देख चुके हैं.
नमित मल्होत्रा और यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन की 'रामायण' में राजा दशरथ के किरदार ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. 7 अक्टूबर को मेकर्स ने राजा दशरथ के किरदार का पोस्टर रिलीज किया. उनके लुक ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा काफी तेज कर दी है. दर्शकों को उनका ये लुक काफी पसंद आया.
आप भी देखिए अरुण गोविल का राजा दशरथ लुक
ये बात तो हर कोई जानता ही है कि एक्टर अरुण गोविल जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनने वाले हैं. फिल्म में अरुण गोविल भगवान राम के पिता राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे. मेकर्स ने उनके लुक की पहली झलक शेयर कर दी है, जिसे हर कोई काफी पसंद कर रहा है.
सिंहासन पर बैठे नजर आए अरुण गोविल
पहली झलक में अरुण गोविल एक सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर तेज, शांति और एक राजा की झलक साफ-साफ नजर आ रही है. पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'एक पीढ़ी के लिए उन्होंने राम को जीवित किया था और अब वे फिर रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं. इस बार अयोध्या के राजा के रूप में. अरुण गोविल- राजा दशरथ के किरदार में.'
आज भी राम किरदार के लिए मशहूर अरुण गोविल
बता दें कि जब भी रामानंद सागर की 'रामायण' की बात होती है तो सबसे पहले दर्शकों के मन में अरुण गोविल का चेहरा राम के किरदार में नजर आता है. उन्होंने दर्शकों के दिलों में उनके लिए एक खास जगह बनाई थी. अभी भी अरुण गोविल को राम के रूप में याद किया जाता है. उनकी राम की छवि को दर्शकों के मन में बदलना काफी मुश्किल है. हालांकि, उम्मीद है कि रणबीर कपूर की 'रामायण' से ये हो पाए.
गौरतलब हो कि दुनिया में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायण' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. इस फिल्म को करीब 4000 करोड़ रुपये में बनाकर तैयार किया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट इस दिवाली 2026 में रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम, साई पल्लवी माता सीता, साउथ एक्टर यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे भगवान लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे. इन सभी के अलावा फिल्म में और भी कई शानदार कलाकार दिखाई देंगे.