SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई एक और बड़े स्टार की एंट्री, जटायु के दमदार पोस्टर ने खींचा ध्यान; 8 दिन बाद शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayana New Poster: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है. मेकर्स आए दिन नए-नए पोस्टर रिलीज कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म में जटायु के किरदार का पोस्टर रिलीज किया है. आइए पोस्टर पर नजर डालते हैं-

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 13, 2026, 01:36 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 02:32 PM IST
Image Credit: रामायण से जटायु का किरदार हुआ आउट
Join

Ramayana New Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज का हर कोई दिल थाम कर इंतजार कर रहा है. मेकर्स भी आए दिन फिल्म के नए-नए पोस्टर रिलीज कर रहे हैं, जिनको देखते-देखते फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है. इसी कड़ी में अब मेकर्स ने जटायु के किरदार का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर को देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.

फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. दिवाली के मौके पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है और बताया जा रहा है कि फिल्म को दुनियाभर में करीब 40 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. दशहरा पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए जटायु का किरदार रिलीज कर दिया है और इसी पोस्टर के साथ फिल्म में एक और बड़े स्टार की एंट्री हो गई है.

जटायु का पोस्टर हुआ रिलीज

दरअसल, 'रामायण' में जटायु के किरदार को एक्टर अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है. इस पोस्टर में जटायु वीर काफी प्रभावशाली रूप में नजर आ रहा है. पोस्टर को देखने के बाद तो फैंस के दिल की धड़कनें ही बढ़ गई हैं. नए पोस्टर में जटायु की ताकत और उनके व्यक्तित्व की गंभीरता और दृढ़ संकल्प को बेहद खास अंदाज में दिखाया गया है.

पैनी नजरें और विशाल पंख ने खींचा फैंस का ध्यान

इस पोस्टर में जटायु की पैनी नजरें और विशाल पंख हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. मेकर्स ने इस पोस्टर को 'धर्म के पंख' नाम दिया है. इसके जरिए जटायु के उस साहस को सामने लाने की कोशिश की गई है, जिसके लिए 'रामायण' में उन्हें हमेशा याद किया जाता है.

8 दिनों में एडवांस बुकिंग होगी शुरू

पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'जब बुराई ने उड़ान भरी, तो हिम्मत ने उसका सामना किया. उन्होंने जीत के लिए नहीं, बल्कि सही काम के लिए लड़ाई लड़ी. जटायु, धर्म के पंख. रामायण में जटायु के रूप में अनुपम खेर. 8 दिनों में एडवांस बुकिंग शुरू होगी.' इस पोस्टर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और धीरे-धीरे दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है.

बता दें कि महाकाव्य रामायण में जटायु को माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए उनके साहसी प्रयास को याद किया जाता है. जटायु ने रावण की अपार शक्ति और सामने आने वाली कठिन चुनौती को जानते हुए भी उनका सामना किया था. जटायु का यह साहस उनके बलिदान, निष्ठा और धर्म के मूल्यों को दर्शाता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES