)
दीवाली का फेस्टिव सीजन और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार फिल्म 'रामायण'. ऐसे में हर तरफ रणबीर कपूर की चर्चा हो रही है. फिल्म के प्रमोशन में बिजी रणबीर ने लंदन में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दीया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उन्होंने अपनी लाडली बेटी राहा को अपनी जिंदगी का दीया बताया है और उनके आने वाले बर्थडे को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है.
फिल्म 5 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. फिल्म के मेकर्स और स्टार्स इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी सिलसिले में रणबीर कपूर और उनकी को-स्टार साई पल्लवी हाल ही में लंदन गए थे. वहां उन्होंने एक पॉपुलर बीबीसी रेडियो शो में हिस्सा लिया. शो के दौरान दोनों ने फिल्म से जुड़ी बातें तो की हीं, साथ ही कुछ पर्सनल सवालों के भी बड़े ही प्यारे जवाब दिए.
दिवाली का हफ्ता होने की वजह से एंकर ने दोनों से पूछा कि उनकी जिंदगी में 'दीया' यानी रोशनी कौन है. इस सवाल पर रणबीर ने बिना एक सेकंड सोचे अपनी बेटी का नाम लिया. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का असली दीया उनकी बेटी राहा ही है.
रणबीर ने आगे अपनी बेटी के बर्थडे के बारे में बात करते हुए बहुत ही स्वीट विश शेयर की. उन्होंने बताया कि यह राहा की चौथी दिवाली होने वाली है. खास बात यह है कि राहा का जन्मदिन दिवाली से ठीक दो दिन यानी 6 नवंबर को आता है. पापा रणबीर ने अपनी लाडली के लिए दुआ मांगी कि उसे ढेर सारी ब्लेसिंग्स, गुड वाइब्स और चारों तरफ पॉजिटिविटी मिले.
Promotions of #Ramayana on BBC Asian Network!!🏹💥 Ranbir Kapoor revealed that his daughter is his ultimate 'Diya' (light) of life! Sai expressed her gratitude and appreciation for the entire crew behind 'Ramayana'—from ADs to costume designers—who worked tirelessly BTS! https://t.co/wER1fxXw1A
— M4MOVIES (@m4moives_) November 2, 2026
फैंस भी सोशल मीडिया पर राहा को एडवांस में बर्थडे विश कर रहे हैं. कुछ समय पहले एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान भी एक फैन ने इस बात पर ध्यान दिलाया था कि नितेश तिवारी की 'रामायण' नवंबर में राहा के जन्मदिन के आसपास ही आ रही है. इस पर रणबीर ने मुस्कुराते हुए इसे एक बेहद खूबसूरत इत्तेफाक बताया था.
इंटरव्यू में रणबीर ने यह भी बताया कि उनकी यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है. उन्होंने कहा कि भगवान राम का उनका किरदार उनकी बेटी के लिए भी बहुत खास होगा क्योंकि यह पहली ऐसी बड़ी फिल्म होगी जिसे राहा थिएटर के बड़े पर्दे पर देखेगी. एक्टर ने यह भी माना कि यह फिल्म उनकी पर्सनल लाइफ में एक बहुत बड़े बदलाव के समय पर आई है. जब उन्हें यह रोल मिला था, तो शुरुआत में उनके मन में थोड़ा डर जरूर था. लेकिन जल्द ही वह डर एक गहरी कृतज्ञता में बदल गया. उन्हें एहसास हुआ कि इस तरह की अपॉर्चुनिटी की उन्हें अपनी लाइफ में सचमुच बहुत जरूरत थी.
रणबीर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर आया था जब उन्हें अपनी पूरी लाइफस्टाइल बदलने की सख्त जरूरत थी. ठीक उसी समय वह पहली बार पिता बने थे. भगवान राम का किरदार निभाना और साथ में पिता बनना, ये दोनों चीजें उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुईं. उनकी यह जर्नी उनके फैंस को भी काफी मोटिवेट कर रही है. 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है और इसके स्पेशल प्रीव्यू शोज 4 नवंबर से ही शुरू हो चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.