Ramayana New Poster: पिता के चरणों में झुके रणबीर कपूर के श्रीराम, फिर बहाई अस्थियां; अरुण गोविल के साथ 'रामायण' के पोस्टर ने छुआ दिल
Ramayana New Poster: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का एक और नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में आपको श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर और राजा दशरथ के किरदार में अरुण गोविल नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Ramayana New Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के अब तक कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिला है और पोस्टरों ने फैंस को फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड कर दिया है. ऐसे में अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें श्रीराम और राजा दशरथ एक साथ नजर आ रहे हैं.
'रामायण' के लेटेस्ट पोस्टर में भगवान श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर और राजा दशरथ के किरदार में अरुण गोविल नजर आ रहे हैं. यह पोस्टर उस समय का है, जब भगवान राम वनवास जाने से पहले पिता दशरथ के चरणों में शीश झुकाते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं. यह पोस्टर आपके दिल को छू जाएगा.
सामने आए दो नए पोस्टर
वहीं, दूसरे पोस्टर में रणबीर कपूर राम के किरदार में अपने पिता की अस्थियों को विसर्जित करते नजर आ रहे हैं. इन दोनों पोस्टरों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. पोस्टर देखने के बाद अब फैंस को फिल्म का इंतजार नहीं हो रहा है. हर कोई सोच रहा है कि फिल्म फटाफट सिनेमाघरों में रिलीज हो जाए. इन पोस्टरों को देखने के बाद फैंस का कहना है कि दो पीढ़ियों के 'श्रीराम' को एक साथ पर्दे पर देखना काफी अद्भुत होगा.
हर कोई कर रहा पोस्टरों की तारीफ
इन पोस्टरों पर 'रामायण' फिल्म में 'लक्ष्मण' के किरदार में नजर आने वाले एक्टर रवि दुबे ने भी रिएक्ट किया है. रवि दुबे ने पोस्टर पर दिल वाला इमोजी शेयर किया है. इसके साथ ही फैंस रणबीर कपूर और अरुण गोविल के किरदारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आपको यकीन नहीं होगा, फिल्म का टीजर रिलीज होने पर जिन लोगों ने रणबीर कपूर को ट्रोल किया था, अब वे लोग भी एक्टर के लुक को देखकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं. धीरे-धीरे फैंस ने अब नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर को श्रीराम के किरदार में स्वीकार कर लिया है.
हालांकि, जहां तारीफ होती है, वहां आलोचनाएं भी होना आम बात है. कुछ लोगों को ये पोस्टर टीवी सीरियल जैसे लग रहे हैं. इन पोस्टरों पर हर किसी के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. हर कोई अपने नजरिए को बेबाकी से सोशल मीडिया पर सबके सामने रख रहा है.
कुछ हफ्तों में रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को रिलीज होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है, जिसके चलते दर्शकों की एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. मेकर्स 'रामायण' को दिवाली पर रिलीज करने वाले हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक भारत में इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में फिल्म को लेकर सस्पेंस अभी तक बरकरार है. गौरतलब है कि नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म अमेरिका में दो वर्जन में रिलीज होगी. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटा है.