भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी 'रामायण' का क्रेज, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर; लगे जय श्रीराम के नारे
Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का काफी तगड़ा बज बना हुआ है. फिल्म का इंतजार न केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' का दुनियाभर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसका क्रेज केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों में भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, पाकिस्तान के कराची का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'रामायण' का बज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. वायरल वीडियो में पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के लोग रणबीर की फिल्म का पोस्टर लेकर जय श्री राम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' का क्रेज पाकिस्तान के कराची में जबरदस्त देखने को मिल रहा है. हिंदू समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है. वायरल वीडियो में एक मंदिर में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म का पोस्टर लगा हुआ नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पाकिस्तान का वीडियो
दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग फिल्म की सफलता की कामना कर रहे हैं और कुछ तो इसके ऑस्कर तक पहुंचने की उम्मीद जता रहे हैं. यह वीडियो पाकिस्तान के कराची में रहने वाले एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहे सभी लोग 'रामायण' फिल्म को लेकर काफी खुश हैं. लोगों को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करेगी और जोरदार कमाई करेगी.
Meanwhile pakistani Hindu Community ❤️
by u/Enough-Degree45 in RamayanaTheFilm
पाकिस्तान में रिलीज होगी 'रामायण'?
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर पाकिस्तान के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच फिल्म की रिलीज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी? क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज काफी प्रभावित होती है. ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि फिल्म 'रामायण' पाकिस्तान में रिलीज होगी या नहीं.
लॉस एंजिल्स में हुआ ग्रैंड प्रीमियर
वहीं, इसी बीच रामायण का प्रीमीयर 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स (यूएसए) में भी हुआ था. स्क्रीनिंग में मौजूद लोगों ने रणबीर कपूर और यश की फिल्म की काफी तारीफ की और दोनों की परफॉर्मेंस के लिए तारीफों के पुल बांध दिए.
फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें
वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन के लिए अब तक 2.77 लाख से ज्यादा टिकट बेच चुकी है. इन आंकड़ों में ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ा गया है. अगर ब्लॉक सीटों को हटाकर आंकड़ा देखा जाए, तो वह लगभग 2.22 लाख पहुंचता है. एडवांस बुकिंग की बात करें, तो फिल्म ने करीब 14.64 करोड़ रुपये अब तक जुटा लिए हैं. फिल्म के शुरुआती आंकड़े तो काफी अच्छे माने जा रहे हैं. हालांकि, फिल्म का हाइप देखते हुए लोगों को काफी उम्मीदें हैं.
यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी फिर मचाएंगे धूम, 'गन मास्टर G9' के नए गाने में दिखेगा प्यार का दर्द; कल होगा रिलीज
ट्रेड पंडितों के मुताबिक, रफ्तार थोड़ी कमजोर?
अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग में मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड पंडितों की मानें, तो उनका मानना है कि रिलीज से पहले का कलेक्शन और बेहतर हो सकता था. 8 दिनों के अंदर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 22 से 27 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अभी तक यह आंकड़ा उस मुकाम तक पहुंचना तो दूर, छूता भी नजर नहीं आ रहा है. फिल्म को बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपये जैसी भारी-भरकम रकम खर्च की गई है.
फिल्म के सामने ओपनिंग डे पर बड़ी चुनौती
रणबीर कपूर की फिल्म जिस बड़े स्केल पर बन रही है, उसकी पहले दिन की कमाई की तुलना सीधे बॉक्स ऑफिस की टॉप-3 फिल्मों से होगी, जिनमें अब तक 'पुष्पा 2', 'आरआरआर' और 'बाहुबली 2' जैसी इतिहास रचने वाली फिल्में शामिल हैं. 'रामायण' का सबसे बड़ा मुकाबला इन फिल्मों से होगा. अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने दुनियाभर में 275.01 करोड़ रुपये और भारत में 164.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. ऐसे में 'रामायण' के मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. हालांकि, अब यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म इस रिकॉर्ड को छू पाएगी या नहीं.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'रामायण' को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा रहा है. वहीं, दूसरे पार्ट को साल 2027 की दिवाली पर लाने की प्लानिंग है.