तीसरे शनिवार कमाई में 74% का आया उछाल: 17वें दिन Ramayana ने पार किया 1600 Cr का आंकड़ा; भारत में भी 900 Cr के क्लब में मारी धांसू एंट्री
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने रिलीज के 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है. शनिवार को फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला. इस दमदार परफॉर्में के साथ ही फिल्म जल्द ही भारत में भी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है.
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त धूम मचा रखी है. आमतौर पर रिलीज के दो हफ्ते बाद फिल्मों की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ जाती है, लेकिन इस फिल्म के साथ बिल्कुल उल्टा हो रहा है. तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद लोगों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जैसे ही वीकेंड शुरू हुआ, थिएटर्स के बाहर एक बार फिर ऑडियंस की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. खास बात ये है कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ इस शानदार फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.
इस फिल्म की कहानी और कलाकारों की शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों की बातचीत तक, हर जगह इसी फिल्म की बातें हो रही है औक इसी पॉजिटिव माहौल का सीधा फायदा इसकी कमाई को मिल रहा है. शुक्रवार की धीमी शुरुआत के बाद शनिवार को सिनेमाघरों में अचानक ऑडियंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. थिएटर्स के बाहर टिकट काउंटर पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. खास बात ये है कि लोग इस फिल्म को नॉर्मल स्क्रीन के बजाय 3डी वर्जन में देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ताकि वे इसके विजुअल्स का असली मजा और एक्सपीरियंस ले सकें.
17वें दिन कमाई में 74% का बड़ा उछाल
कई बड़े शहरों में तो रात के शोज पूरी तरह से हाउसफुल जा रहे हैं और वीकेंड पर ये रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है. सामने आई सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार 21 नवंबर को सभी पांच भाषाओं में मिलाकर भारत में 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. शुक्रवार को फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके मुकाबले शनिवार की कमाई में सीधे 74 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई है. 17 दिनों के बाद फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कमाई 1083.70 करोड़ रुपये हो गई है.
हिंदी बेल्ट के साथ साउथ में भी जबरदस्त दबदबा
17वें दिन यानी शनिवार को पूरे देश में फिल्म के टोटल 15,851 शोज चलाए गए और हर एक शो से औसतन 17,286 रुपये की कमाई देखने को मिली. अलग-अलग भाषाओं की बात करें तो हमेशा की तरह हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा और इसने अकेले 20.25 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया. बाकी भाषाओं का हाल भी अच्छा रहा, जहां मलयालम वर्जन ने 2.75 करोड़, तमिल ने 2 करोड़, कन्नड़ ने 1.65 करोड़ और तेलुगु वर्जन ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की अब तक की कुल भारतीय नेट कमाई को देखें तो इसमें 76 परसेंट हिस्सा यानी 689.25 करोड़ रुपये सिर्फ हिंदी बेल्ट से आए हैं.
विदेशी बाजार और 3डी शोज ने बढ़ाई रफ्तार
इसके साथ ही कन्नड़ भाषा से अब तक 72.80 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 55.55 करोड़ रुपये की कुल कमाई हो चुकी है. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का डंका बज रहा है. 17वें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 10 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे टोटल विदेशी ग्रॉस कमाई 533 करोड़ रुपये हो गई है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1616.70 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. थिएटर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शनिवार को मलयालम में सबसे ज्यादा 68.1 परसेंट भीड़ रही. वहीं, हिंदी 3डी वर्जन में 39.81 परसेंट और कन्नड़ 3डी में 55 परसेंट ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
‘केजीएफ चैप्टर 2’ के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
अब तक 3.68 करोड़ से ज्यादा लोग इस फिल्म को देख चुके हैं. शानदार कमाई के दम पर ‘रामायण: पार्ट 1’ ने कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को भी पछाड़ दिया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘केजीएफ 2’ ने अपने 17वें दिन भारत में करीब 17 करोड़ रुपये कमाए थे और 17 दिनों में उसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 708.8 करोड़ रुपये था. वहीं, उस समय ‘केजीएफ 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 997.7 करोड़ रुपये तक ही पहुंचा था. इसके मुकाबले ‘रामायण: पार्ट 1’ 906.90 करोड़ नेट और 1616.70 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई के साथ काफी आगे निकल चुकी है.