SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले दिन ही छा गए रणबीर कपूर! 'रामायण' की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई खलबली

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की रिलीज का इंतजार खत्म हो चुका है. फिल्म 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. नितेश तिवारी की फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है. आइए जानते हैं रामायण की पहले दिन की कमाई कितनी हुई है.

Written By Shilpa Singh
Published: Nov 05, 2026, 11:34 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:38 PM IST
Image Credit: रामायण पार्ट 1 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
Join

रणबीर कपूर की फिल्म मेगा बजट फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिय पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. रणबीर कपूर से लेकर यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं. फिल्म के VFX की तुलना हॉलीवुड फिल्मों से की जा रही हैं. वहीं फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई की है. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

रामायण पार्ट 1 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

रामायण पार्ट 1 थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई की है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार 5 नवंबर 10 बजे तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ है. रामायण फिल्म को इंग्लिश समेत 5 भाषा में रिलीज किया है. सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है. फिल्म ने लगभग 47 करोड़ की कमाई की है.

रणबीर कपूर ने जीता दर्शकों का दिल

रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में खुद को ढालते हुए नजर आए हैं. उनके चेहरे पर विनम्रता, चेहरे पर शांति दिखी हैं. ताड़का वध में रणबीर कपूर की वीरता दिखी है. रणबीर ने भगवान राम के किरदार को पर्दे पर आत्मविश्वास के साथ निभाया है. उनके चेहरे पर शांत और सौम्य अंदाज देखने को मिला है. रणबीर कपूर के किरदार में करुणा और दयालुता दिखी है. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के किरदार की तारीफ की गई है.

रावण के किरदार में यश

रामायण फिल्म में यश रावण के किरदार में हैं. यश ने फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. सोशल मीडिया पर यश के किरदार की जमकर तारीफ हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यश ने रावण के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया है, कि उनके सामने रणबीर का किरदार फीका लग रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं.

VFX की तारीफ

नितेश तिवारी द्वारा डायेरक्ट फिल्म के VFX की जमकर तारीफ हो रही है. इंटरनेट पर लोग फिल्म के VFX की तुलना हॉलीवुड की फिल्मों से कर रहे हैं. इस फिल्म को हॉलीवुड की अवतार फिल्म से कंपेयर किया जा रहा है. रामायण पहली इंडियन फिल्म है जिसके VFX ग्लोबल लेवल पर हॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे रही है. विदेशों में भी रामायण फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES