SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवरात्रि में राजपाल यादव ने उठाया बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा, बोले- सिर्फ देवी की पूजा नहीं, यह संकल्प भी लें

Rajpal Yadav Post: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में नवरात्रि के खास मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम मुद्दा उठाया है और लोगों को बोला है कि 'सिर्फ देवी की पूजा नहीं, यह संकल्प भी लें.'

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 11, 2026, 01:26 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 01:34 PM IST
Image Credit: राजपाल यादव
Join

Rajpal Yadav Post: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है, हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है. इसी बीच एक्टर राजपाल यादव ने नवरात्रि पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम मुद्दा उठाया है. एक्टर ने लोगों से अपील की है कि नवरात्रि में केवल देवी की पूजा करने तक सीमित नहीं रहें, बल्कि महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें. सिर्फ कहने से नहीं होगा, आपको इसकी जिम्मेदारी निभानी होगी.

राजपाल यादव ने आगे कहा कि हर बेटी को बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार मिलना चाहिए. इतना ही नहीं, बेटी को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की भी परमिशन होनी चाहिए.

राजपाल यादव लेटेस्ट पोस्ट

दरअसल, राजपाल यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नवरात्रि के दिन एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन की परंपरा का जिक्र किया और सवाल उठाया कि जिस देश में छोटी बच्चियों को देवी का रूप माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है, क्या वहां हर बेटी असलियत में सुरक्षित है?

राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'नवरात्रि के नौ दिन हम शक्ति की आराधना करते हैं. अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं.' उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन जब महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आती हैं, तो मन में एक सवाल उठता है कि जिस देश में हम कन्याओं को देवी मानते हैं, वहां क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?'

'सिर्फ देवी की पूजा नहीं, बल्कि संकल्प लें'

राजपाल यादव ने आगे लिखा, 'बेटियों का पिता होने के नाते, मेरे लिए यह सवाल और भी ज्यादा भावुक कर देने वाला है. हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी बिना किसी डर के अपने सपने पूरे करे, अपनी मर्जी से जिंदगी जिए और हर जगह सम्मान पाए.' उन्होंने आगे लिखा, 'देवी मां की पूजा तभी सार्थक है, जब हम उनकी शक्ति को सिर्फ मंदिरों में नहीं, बल्कि हर स्त्री के सम्मान और सुरक्षा में भी पहचानें.'

आगे लिखा, 'इस नवरात्रि सिर्फ देवी की पूजा नहीं, बल्कि यह संकल्प भी लेने की कोशिश करते हैं कि हम अपनी बेटियों को सिर्फ हिम्मत से जीना नहीं सिखाएंगे, बल्कि उन्हें एक ऐसी दुनिया देने की कोशिश करेंगे, जहां उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए हर दिन लड़ना न पड़े. क्योंकि कन्या पूजन केवल एक रस्म नहीं, हर बेटी के सम्मान और अधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद भी है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES