SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जेलर 2' पर बड़ा पेच! PVR INOX और सिनेपोलिस ने उत्तर भारत में फिल्म दिखाने से किया इनकार

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की उत्तर भारत में रिलीज को लेकर पेंच फंस गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार हफ्ते की ओटीटी रिलीज विंडो को लेकर विवाद के चलते पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस ने फिल्म दिखाने से दूरी बनाई है. इससे फिल्म की थिएटर रिलीज पर असर पड़ सकता है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 15, 2026, 05:23 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 06:11 PM IST
Image Credit: 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
Join

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' आज दुनिया भर में रिलीज हो गई है, लेकिन दर्शकों के एक बड़े हिस्से के लिए अपने पसंदीदा स्टार को पर्दे पर देखना मुश्किल हो सकता है. दरअसल, उत्तर-भारत में मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX और सिनेपोलिस ने दक्षिण भारतीय राज्यों के बाहर अपने सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज न करने का फैसला किया है.  इन चेन ने बताया कि वे नेल्सन दिलीपकुमार की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर के हिंदी डब वर्जन को रिलीज नहीं करेंगी. इसका मतलब यह है कि रजनीकांत के फैंस 'जेलर 2' को केवल सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों या कुछ चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में ही देख पाएंगे.

कलानिधि मारन के बैनर 'सन पिक्चर्स' के तले रजनीकांत की इस फिल्म का सीक्वल बनाया गया है. वहीं, बैनर ने एक OTT प्लेटफॉर्म के साथ पाहे ही समझौता किया कर लिया है. इस समझौते के तहत आज 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्तों के भीतर ही यह फिल्म सभी भाषाओं में OTT पर आ जाएगी. 

PVR-INOX और सिनेपोलिस ने 'जेलर 2' को रिलीज क्यों नहीं किया?

हालांकि, फिल्म निर्माताओं और सिनेमाघर मालिकों (एग्जीबिटर्स) के बीच हुए समझौते को याद करें तो हिंदी मार्केट में किसी भी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने और OTT पर आने के बीच कम से कम आठ हफ्तों का अंतर होना चाहिए. इसी वजह से PVR-INOX और सिनेपोलिस ने 'जेलर 2' के हिंदी वर्जन को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है.

आज जब यह फिल्म दुनिया भर में रिलीज हुई है, तो OTT स्ट्रीमिंग राइट्स के समझौते की वजह से इसे एक और झटका लगा है. एग्जीबिशन सेक्टर के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'दक्षिण भारतीय राज्यों के बाहर PVR-INOX और सिनेपोलिस में 'जेलर 2' न तो तमिल में और न ही हिंदी में दिखाई जाएगी.' उन्होंने आगे कहा, 'ये सिनेमाघर मालिक हर फिल्म निर्माता से यही मांग करते हैं कि फिल्म के OTT पर जाने से पहले कम से कम आठ हफ्तों का गैप हो. लेकिन निर्माता इस बात पर सहमत नहीं हुए और वे फिर भी फिल्म को रिलीज कर रहे हैं.'

हालांकि, तमिल फिल्मों के लिए थियेटर और OTT रिलीज के बीच पर्टिकुलर टाइम पीरियड केवल चार हफ्ते का है. फिर भी PVR INOX और सिनेपोलिस ने उत्तर भारत में 'जेलर 2' को रिलीज न करने का फैसला किया है. इसमें फिल्म के मूल तमिल वर्जन के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम डब वर्जन भी शामिल हैं. एक सूत्र ने बताया, 'ऐसा लगता है कि एग्जीबिटर्स चाहते हैं कि फिल्म को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में ठीक से चलने के लिए आठ हफ्ते का समय मिले. उनके हिसाब से चार हफ्ते का समय बहुत कम है.'

'जेलर 2' देखने के लिए हिंदी दर्शकों को परेशानी!

'जेलर 2' के मेकर्स ने इसका हिंदी डब वर्जन 'रजनी द जेलर' के नाम से रिलीज किया है. हालांकि, बुकमायशो के मुताबिक, यह वर्जन मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े भारतीय शहरों में केवल कुछ छोटे मल्टीप्लेक्स चेन और इक्का-दुक्का सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में ही दिखाया जा रहा है. इसके अलावा PVR INOX और सिनेपोलिस को छोड़कर अन्य सिनेमाघरों में दिखाई जा रही तमिल फिल्मों में इंग्लिश सबटाइटल्स न होने पर भी कई दर्शकों ने आपत्ति जताई है.

इस तरह हिंदी में रिलीज होने के बावजूद 'जेलर 2' का पूरे भारत में जो प्रभाव दिखना चाहिए था. वह मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय भाषाओं तक ही सीमित रह गया है. जहां PVR INOX और सिनेपोलिस ने पूरे दक्षिण भारत में इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज करने पर सहमति जताई है. वहीं, उस पूरे क्षेत्र में इसका हिंदी वर्जन कहीं भी नहीं दिखाया जा रहा है.

उत्तर भारत के बाजार में जेलर 2 का हाल

उत्तर भारत के बाजार में आई रुकावट के बावजूद 'जेलर 2' ने 17,615 शो में 19.60 लाख टिकट बेचकर 41.48 करोड़ रुपये (ब्लॉक की गई सीटों सहित) की शानदार एडवांस बुकिंग हासिल कर ली है. इसमें तमिल वर्जन का हिस्सा सबसे ज्यादा (79%) यानी 32.63 करोड़ रुपये है. इसके बाद तेलुगु (17%) का 6.94 करोड़ रुपये और हिंदी (4%) का 1.74 करोड़ रुपये है.

यह माना जा सकता है कि अगर 'जेलर 2' उत्तर भारत में PVR INOX और सिनेपोलिस में रिलीज होती, तो ये आंकड़े और भी ज़्यादा हो सकते थे. खासकर हिंदी वर्जन के मामले में इस फिल्म में पूरे भारत के कलाकार शामिल हैं. इसमें विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे हैं. इसक साथ ही ऋतिक रोशन का एक कैमियो भी है. एसजे सूर्या और राम्या कृष्णन जैसे कलाकारों से सजी 'जेलर 2', रजनीकांत और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है. पहले भाग ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 607 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसमें भारत का 408.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और 384.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन शामिल था; जिसमें तमिलनाडु से 189.35 करोड़ रुपये और उत्तर भारत से केवल 16.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES