SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राघव जुयाल की अगली फिल्म पर टिकी निगाहें, रेमो डिसूजा की 'एनी बॉडी कैन ड्रीम' को बताया सबसे खास; शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

राघव जुयाल ने रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ की शूटिंग शुरू कर दी है. अभिनेता ने इसे अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म बताया है. इस प्रोजेक्ट को लेकर राघव काफी उत्साहित हैं. अब फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

Written By Swati Singh
Published: Oct 15, 2026, 03:47 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 03:52 PM IST
Image Credit: सोशल मीडिया
Join

एक्टर राघव जुयाल ने आगामी फिल्म 'एनी बडी कैन ड्रीम' की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने तक के अपने सफर के बारे में भी बताया. एक्टर राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर क्लैप बोर्ड की तस्वीर पोस्ट की. इसपर फिल्म का नाम 'एनी बडी कैन ड्रीम' लिखा हुआ है. राघव ने इस पोस्ट में बताया कि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना 12-13 साल पहले देखा था.

राघव लिखते हैं, ''एनी बडी कैन ड्रीम.'' उन्होंने आगे लिखा, 'आज मैं अपने करियर की सबसे अहम फिल्म शुरू कर रहा हूं. इसलिए नहीं कि यह सबसे बड़ी फिल्म है बल्कि मैंने इसे करना का सपना 12-13 साल पहले देखा था. यह मेरे लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह मुझे वहीं वापस ले आई है, जहां से मैंने शुरुआत की थी. यह इस बात की याद दिलाता है कि जब आप किसी चीज के लिए लगातार मेहनत करते हैं. उसे महसूस करते हैं और हकीकत बनने से पहले ही उसे जी लेते हैं, तो कभी-कभी ब्रह्मांड भी उसे सच करने का रास्ता ढूंढ लेता है. इसे और भी जादुई बनाता है यह तथ्य कि आज मैं उस फ्रेंचाइजी में लीड रोल में हूं, जहां कभी मैं साइड में खड़ा होकर देखता था.'

12 साल पुराना सपना हुआ सच

एक्टर ने कहते हैं सपने पूरे होते हैं क्योंकि काफी साल पहले उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना देखा था. उन्होंने लिखा, 'यह यह वही फिल्म है जिसका मैं सालों पहले हिस्सा बनने का सपना देखता था और अब आखिरकार यह सच हो रहा है. मैं इसमें अपनी पूरी जान लगा दूंगा. यह अब तक की सबसे बेहतरीन डांस फिल्म होगी और मैं ऐसी परफॉर्मेंस देने वाला हूं जैसी डांस फिल्म में पहले कभी नहीं देखी गई.'

 

 

राघव जुयाल ने यह भी माना कि कुछ सपनों को पूरा होने में सालों लग जाते हैं. उन्होंने लिखा, 'सपने पूरे होने में सालों लगते हैं लेकिन जब वह पूरे होते हैं, तो आपको एहसास होता है कि शायद वे कभी आपसे दूर गए ही नहीं थे. कोई भी सपना देख सकता है. जिंदगी जिंदाबाद.'

बता दें कि 'एनी बॉडी कैन ड्रीम' के जरिए राघव एक ऐसे फिल्म निर्माता और सिनेमैटिक दुनिया से फिर से जुड़ रहे हैं, जो उनके पेशेवर सफर का हिस्सा रहे हैं. यह फिल्म उन्हें एक ऐसी फ्रेंचाइजी में लीड रोल निभाने का मौका देती है, जिससे वे सालों से जुड़े हुए हैं. इसलिए, इसकी शूटिंग की शुरुआत अभिनेता के लिए एक अहम व्यक्तिगत पड़ाव बन गई है.

राघव जुयाल के बारे में

बता दें कि राघव जुयाल ने साल 2014 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'सोनाली केबल' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी. इससे पहले एक्टर 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आए. साथ ही वह साउथ की फिल्म 'द पैराडाइज' में भी अहम किरदार में नजर आए. इस फिल्म में वह मुख्य खलनायक विक्रम मालिक का खूंखार किरदार निभाते दिखे. 

(आईएएनएस इनपुट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES