भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /रावण को हीरो, राम को मूक किरदार क्यों? स्टेज वाले 'रामायण' पर पुनीत इस्सर ने उठाए सवाल

रावण को हीरो, राम को मूक किरदार क्यों? स्टेज वाले 'रामायण' पर पुनीत इस्सर ने उठाए सवाल

एक्टर पुनीत इस्सर ने रामलीला के मंचन में भगवान राम और रावण के चित्रण पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि कुछ प्रस्तुतियों में रावण को हीरो और भगवान राम को मूक किरदार के रूप में दिखाया जा रहा है. इस तरह की प्रस्तुति को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 22, 2026, 05:47 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 05:58 PM IST
joinshare
रावण को हीरो, राम को मूक किरदार क्यों? स्टेज वाले 'रामायण' पर पुनीत इस्सर ने उठाए सवाल
Image Credit: पुनीत इस्सर ने रामलीला के मंचन पर जताई नाराजगी

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' की रिलीज में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं और एक्टर के फैंस उन्हें भगवान राम की किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर पुनीत इस्सर ने फिल्मों, टेलीविजन और स्टेज नाटकों में रामायण और महाभारत को दिखाए जाने को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि ऐसे कई नाटक हुए हैं, जिनमें रावण को नायक के रूप में दिखाया गया है.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नितेश तिवारी के विजन पर पूरा भरोसा है, जो रणबीर कपूर की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म देखने से पहले ही उसके प्रति कोई पूर्वाग्रह न रखें.

'नायक बनता जा रहा रावण'

अमित भाटिया के यूट्यूब चैनल पर हुई एक बातचीत में पुनीत ने महाभारत की कहानी पर आधारित अपने स्टेज नाटक के बारे में बात की. बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में पुनीत ने दुर्योधन का किरदार निभाया था. भले ही यह शो लगभग 40 साल पहले आया था, लेकिन फैंस आज भी उन्हें इस महाकाव्य के खलनायक के रूप में याद करते हैं. इसलिए जब पुनीत ने इसी विषय पर एक नाटक लिखा, तो उसे काफी पहचान मिली. इसके बाद पुनीत ने रामायण पर आधारित एक नाटक भी लिखा, क्योंकि उन्हें लगा कि कई कहानीकार रावण को एक नायक की तरह पेश कर रहे थे और वे इस तरह के चित्रण से सहमत नहीं थे.

उन्होंने कहा, 'माहौल कुछ ऐसा हो गया था कि लोग नेगेटिव रोल को ही हीरो बनाने लगे थे. रावण उनके लिए नायक बनता जा रहा था. अगर आप रावण को हीरो बना देंगे, तो फिर भगवान राम क्या हैं?' उन्होंने सवाल किया और बताया कि रावण में कई नेगेटिव गुण थे. उन्हें यह भी लगा कि इनमें से ज्यादातर नाटकों में भगवान राम की महानता को नहीं दिखाया जा रहा था. उन्होंने कहा, 'मैं यह दिखाना चाहता था कि भगवान राम असल में क्या हैं. जिन नाटकों में भगवान राम को दिखाया जाता है, उनमें उन्हें एक मूक पात्र की तरह पेश किया जाता है. उन्हें कुछ खास करने को नहीं दिया जाता. जबकि वे तो भगवान हैं.'

फिर जब पुनीत से पूछा गया कि रामायण पर बनी फिल्में क्यों नहीं चलीं, जबकि 1980 के दशक का टीवी शो आज भी दर्शकों का बहुत प्यार पाता है. इसके जवाब में पुनीत ने हाल के समय की कुछ अन्य पौराणिक और आध्यात्मिक फिल्मों का जिक्र किया जो सफल रहीं. उन्होंने कहा, 'अगर कंटेंट अच्छा नहीं है, तो फिल्म नहीं चलेगी. लेकिन अगर कोई अच्छी फिल्म बनाता है, तो वह जरूर चलेगी. जो फिल्में सफल होती हैं . उनमें निश्चित रूप से कुछ खास बात होती है. इसीलिए वे हिट होती हैं. 'कांतारा' चली. 'हनुमान अंश' चली. अगर 'आदिपुरुष' नहीं चली, तो इसकी वजह यही थी कि वह उतनी अच्छी नहीं थी.'

'भगवान राम के किरदार में रणबीर शानदार'

बॉलीवुड एक्टर ने रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि भगवान राम के रूप में रणबीर शानदार रहेंगे. वे इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. वे बहुत ही वर्सेटाइल एक्टर हैं. उन्होंने 'बर्फी', 'रॉकेट सिंह', 'रॉकस्टार' और 'एनिमल' जैसी फिल्में की हैं. वे निश्चित रूप से बहुत अच्छा काम करेंगे.'

फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी के बारे में बात करते हुए पुनीत ने कहा, 'लोगों को फिल्म पर कोई भी रिएक्शन देने से पहले उसका इंतजार करना चाहिए. नितेश तिवारी एक समझदार इंसान हैं. कोई भी राय बनाने से पहले आपको फिल्म जरूर देखनी चाहिए. मुझे लगता है कि भगवान राम के किरदार में रणबीर बेहतरीन रहेंगे और नितेश एक अच्छी फिल्म बनाएंगे.' बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे कलाकारों से सजी 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ramayana