SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रियंका चोपड़ा ने मारी ऑस्कर की रेस में धमाकेदार एंट्री! इस भारतीय शॉर्ट फिल्म से जुड़ीं देसी गर्ल; कहानी छू लेगी दिल

प्रियंका चोपड़ा ने मारी ऑस्कर की रेस में धमाकेदार एंट्री! इस भारतीय शॉर्ट फिल्म से जुड़ीं देसी गर्ल; कहानी छू लेगी दिल

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Oct 30, 2026, 03:49 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 03:58 PM IST
Image Credit: प्रियंका चोपड़ा बनीं ऑस्कर-क्वालिफाइड फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (फाइल फोटो)
Join

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और प्रोडक्शन का परचम लहराने वाली हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर दिया है. इस बार मामला किसी बड़ी कमर्शियल बॉलीवुड फिल्म का नहीं, बल्कि एक बेहद यूनीक और ऑस्कर-क्वालिफाइड भारतीय शॉर्ट फिल्म का है. प्रियंका चोपड़ा ने युवा फिल्ममेकर प्रणव भसिन की शॉर्ट फिल्म 'We Were Here' के साथ बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हाथ मिला लिया है. इस फिल्म ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में पहले ही तहलका मचा रखा है और अब यह सीधे ऑस्कर की रेस यानी एकेडमी अवॉर्ड्स कैंपेन में उतरने के लिए बिल्कुल तैयार है.

कौन-कौन से बड़े नाम जुड़े हैं इस प्रोजेक्ट के साथ?

प्रियंका चोपड़ा अकेली ऐसी ग्लोबल स्टार नहीं हैं जो इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं. उनके अलावा इस फिल्म के साथ जाने-माने हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू स्कॉट और टोनी अवॉर्ड जीतने वाली मशहूर प्लेराइट और एक्टिविस्ट V भी बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं.

इतने सारे बड़े और दिग्गज नाम जब एक साथ किसी इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट के पीछे खड़े हो जाएं, तो जाहिर सी बात है कि उस फिल्म में कुछ तो दम होगा. प्रणव भसिन जैसे युवा डायरेक्टर के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है, जो अब अपनी इस कमाल की फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

क्या है 'We Were Here' की अनोखी और मजेदार कहानी?

अगर आपको लगता है कि यह कोई बोरिंग आर्ट फिल्म होगी, तो आप बिल्कुल गलत हैं. यह फिल्म आज के जमाने के सबसे बड़े बर्निंग टॉपिक यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, लेकिन इसे बेहद मजाकिया और व्यंग्यात्मक अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म की कहानी एक छोटे से भारतीय शहर के तीन रिटायर्ड बुजुर्गों के इर्द-गिर्द घूमती है. इन तीनों का मानना है कि मशीनें तेजी से इंसानों की नौकरियां छीन रही हैं. इस बात से परेशान होकर वे एक बेहद अजीबोगरीब प्रोटेस्ट करने का फैसला करते हैं. विरोध जताने के लिए वे खुद को अलग-अलग घरेलू अप्लायंसेज यानी घरेलू सामान के रूप में पेश करने लगते हैं.

कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब उन बुजुर्गों में से एक का बेटा एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी में काम करने लगता है. फिल्म बहुत ही खूबसूरती के साथ कॉमेडी और टेक्नोलॉजी के बीच की जंग को दिखाती है और साथ ही यह भी सवाल उठाती है कि तेजी से बदलती इस दुनिया में आम इंसानों पर क्या बीत रही है.

इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में बजा डंका

यह फिल्म रातों-रात चर्चा में नहीं आई है, बल्कि इसने दुनिया भर के 80 से ज्यादा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में हिस्सा लिया है और 20 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. फिल्म के सफर की बात करें तो इसने साउथ बाय साउथवेस्ट (SXSW) में ऑडियंस अवॉर्ड फॉर बेस्ट नैरेटिव शॉर्ट और रेडब्रेस्ट अनहिडन अवॉर्ड जीता था. इसके अलावा पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल शॉर्टफेस्ट में इसे बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म अंडर 15 मिनट्स और बेस्ट कॉमेडी शॉर्ट का अवॉर्ड मिला.

Clermont-Ferrand इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था जहां इसने Canal+ प्राइज भी अपने नाम किया. पाम स्प्रिंग्स में मिली जीत की वजह से ही यह फिल्म सीधे ऑस्कर के लिए क्वालिफाई हो गई है. इतना ही नहीं, इस फिल्म को प्रतिष्ठित पब्लिकेशन 'द न्यू यॉर्कर' ने भी एक्वायर कर लिया है और यह उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर प्रीमियर होने के लिए बिल्कुल तैयार है.

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों थामा इस फिल्म का हाथ?

जब किसी प्रोजेक्ट में प्रियंका जैसी स्टार जुड़ती हैं, तो उनके कुछ खास मायने होते हैं. एक प्रेस नोट में अपने दिल की बात शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म एक बहुत ही समय पर उठाए गए गंभीर मुद्दे पर एक रिफ्रेशिंग और विटी टेक पेश करती है. प्रियंका ने कहा, "यह फिल्म एक ऐसे विषय पर बहुत ही मजेदार और नया नजरिया पेश करती है जो आज के समय में बहुत प्रासंगिक है. मैं इस क्रिएटिव टीम को सपोर्ट करने और उनके शानदार, ओरिजिनल विजन को वो लाइमलाइट दिलाने के लिए तुरंत एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ गई, जिसके वे हकदार हैं."

युवा डायरेक्टर प्रणव भसिन का क्या है कहना?

सिर्फ 13 साल की उम्र से फिल्ममेकिंग का सफर शुरू करने वाले प्रणव भसिन के लिए यह पल किसी परी कथा से कम नहीं है. अपनी फिल्म के इस मुकाम तक पहुंचने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'We Were Here' की शुरुआत तीन ऐसे बुजुर्गों के एक छोटे से आइडिया से हुई थी जो AI के बढ़ते प्रसार को रोकना चाहते थे.

प्रणव ने कहा, "जब फिल्म ऑस्कर के लिए क्वालिफाई हो गई, तो मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं इस खुशी को कैसे जाहिर करूं. मैंने इसे वैसे ही बनाया जैसे मैं बाकी चीजें बनाता हूं. मैं बस एक ऐसे आइडिया के पीछे चलता गया जो मुझे खुद के लिए काफी वाइल्ड लगा था और मैं अंत तक उसके साथ बना रहा." उन्होंने एंड्रयू स्कॉट, प्रियंका चोपड़ा और V जैसे दिग्गजों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि एक युवा फिल्ममेकर के लिए इतनी बड़ी और कमिटेड टीम का साथ मिलना बहुत बड़ी बात है.

इस प्रोजेक्ट से आखिर कौन-कौन जुड़ा है?

इस फिल्म की स्टार-स्टडेड प्रोड्यूसिंग टीम में पीटर एस किम, नलिनी शर्मा, नेहा काऊंट, मेघा कड़ाकिया, प्रिया गिरी देसाई, श्रुति गांगुली, शिवानी पांड्या मल्होत्रा, अंजुला आचारिया और पैन नलिन जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. फिल्म को यश गोन्सई, धीर मोमाया और दर गाई ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे SPLF मीडिया और आरती लोहिया ने प्रेजेंट किया है. टेक्निकल डिपार्टमेंट में सिनेमैटोग्राफर राजीव मालू, प्रोडक्शन डिजाइनर लावण्या ग्रोवर, एडिटर प्रलय वलंझू और म्यूजिक कंपोजर यश सहाय ने अपना बेहतरीन काम किया है.

(इनपुट एएनआई से भी)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES