नए पोस्टर में छिपा प्रभास का चेहरा: मार्च से दिवाली तक पहुंची ‘स्पिरिट’, आखिर क्यों करना पड़ा इतना लंबा इंतजार?
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है और इस के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है. प्रभास-तृप्ति डिमरी की फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण 2' के साथ साल 2027 में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी. याद दिला दे कि ये वही फिल्म है, जिसे लेकर दीपिका पादुकोण का विवाद हुआ था.
साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें प्रभास का चेहरा नजर आ रहा है. इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है. पोस्टर में प्रभास काले कपड़ों, टोपी और चश्मे में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका लुक काफी गंभीर दिख रहा है. इतना ही नहीं, इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. जी हां, 'स्पिरिट' अक्टूबर 2027 में दिवाली के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी.
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और प्रभाकर रेड्डी वांगा हैं. फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. आखिर सोचने वाली बात यह है कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए दर्शकों को इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ रहा है.
सामने आया 'स्पिरिट' का नया पोस्टर
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें प्रभास का लुक और रिलीज डेट रिवील की है. इस पोस्टर में प्रभास एक कैप पहने हुए कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में प्रभास काले कपड़ों, टोपी और चश्मे में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका लुक काफी गंभीर दिख रहा है.
न्यू ईयर पर रिलीज हुआ था पहला पोस्टर
जी हां, मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर साल 2026 के न्यू ईयर पर जारी किया था. पोस्टर में प्रभास घायल पीठ और बेहद गंभीर अंदाज में नजर आए थे. उनके साथ फीमेल लीड में तृप्ति डिमरी सिगरेट जलाते हुए नजर आई थीं. प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे. ऐश्वर्या देसाई भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में प्रभास एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे.
दीपिका पादुकोण के बाहर होने पर गरमाया था विवाद
इतना ही नहीं, पहले पोस्टर के बाद 'स्पिरिट' से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी. निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के 'स्पिरिट' से बाहर होने का दावा किया था. इसके बाद यह विवाद काफी गरमाता नजर आया था. दरअसल, एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने कहा था कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के लिए काफी तगड़ी फीस के साथ फिल्म का 10 परसेंट प्रॉफिट शेयर भी मांगा था, जिसकी वजह से मेकर्स उनकी मांग से सहमत नहीं थे. इसी दौरान फिल्म की कहानी और किरदार लीक होने की खबर भी सामने आई थी. इस पर उन्होंने कहा था कि इससे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी काफी नाराज हुए थे.
प्रणय रेड्डी वांगा ने उठाया था सवाल
हालांकि, इस इंटरव्यू के दौरान प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका का नाम लिए बिना सवाल भी उठाए थे. उन्होंने कहा था कि फिल्म मेकर्स की मेहनत वाली कहानी को लीक करना कौन-सा फेमिनिज्म है? फिल्म में पहले प्रभास के साथ दीपिका नजर आने वाली थीं, लेकिन उनके बाहर होने के बाद प्रभास के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया था.
इतना ही नहीं, प्रणय रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म 'रोमांचकम' का रिव्यू करने वाले क्रिटिक्स को 'स्पिरिट' को लेकर चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था कि क्रिटिक्स उनकी अगली फिल्म 'स्पिरिट' को भी उसी अंदाज में परखें. उन्होंने कहा था कि किसी फिल्म को बनाना आसान नहीं होता. प्रोडक्शन का हिस्सा बनने के बाद ही पता चलता है कि कहानी को पर्दे पर उतारने में कितनी मेहनत लगती है. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि क्रिटिक्स किसी फिल्म की कमाई तय नहीं करते. कई बार खराब रिव्यू के बावजूद फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं.
बॉक्स ऑफिस पर होगा तगड़ा क्लैश?
दरअसल, प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म अगले साल 2027 में दिवाली के खास मौके पर 29 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिसके चलते उसे बॉक्स ऑफिस पर तगड़े क्लैश का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह यह है कि अगले साल 2027 में नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के खास मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है. इसके मेकर्स ने अभी तक यही बताया है कि 'रामायण' का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि 'स्पिरिट' के साथ 'रामायण 2' का क्लैश होता है या नहीं.
'स्पिरिट' फिल्म की कास्ट में कौन-कौन शामिल?
वहीं, 'स्पिरिट' की कास्टिंग की बात करें तो प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा फिल्म में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई नजर आएंगे. फिल्म के पोस्टर में विवेक ओबेरॉय भी नजर आए थे, जिसमें उनका बेहद डैशिंग एक्शन लुक देखने को मिला था. फिलहाल मेकर्स ने 'स्पिरिट' को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है.