SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जुदा हुईं पलक तिवारी-इब्राहिम अली खान की राहें! ब्रेकअप की खबरों के बीच जॉइंट शूट भी रद्द?

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के ब्रेकअप की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने साथ होने वाले कुछ जॉइंट शूट भी कैंसिल कर दिए हैं. हालांकि, दोनों की ओर से इस रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 30, 2026, 04:49 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 05:07 PM IST
Image Credit: पलक तिवारी-इब्राहिम अली का हुआ ब्रेकअप?
Join

लगभग तीन साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के ब्रेकअप खबरें आ रही हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि ये फैसला इब्राहिम ने लिया है. हालांकि, अभी तक पलक या इब्राहिम में से किसी ने भी पब्लिकली इस ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है.

रिपोर्ट में एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल को यह भी बताया कि इन दोनों के साथ होने वाली शूटिंग या तो रद्द कर दी गई है या फिर रोक दी गई है. उनके अलग होने के कारण के बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया, 'हमें नहीं पता... लेकिन उनका ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है, और वे दोनों अपनी पर्सनल बातें पब्लिक नहीं करते. फिलहाल, वे दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देंगे.'

कैसे हुई थी दोनों के रिश्ते की शुरुआत?

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक और एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम के बीच डेटिंग की अफवाहें पहली बार 2022 में उठीं. तब वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ स्पॉट हुए थे. उस दौरान पलक पैपराजी से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थीं, जिसके बाद वे चर्चा में आ गए.

बीते कुछ सालों में दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसमें छुट्टियां मनाने के दौरान की फोटोज भी शामिल हैं. हालांकि, पलक या इब्राहिम में से किसी ने भी कभी पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की. दिसंबर 2024 में पलक की मां और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी अपनी बेटी के डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी चर्चाओं का उनसे कोई लेना-देना नहीं है.

बेटी कि डेटिंग की खबरों पर क्या बोलीं थीं श्वेता तिवारी

श्वेता ने कहा था, 'अब अफवाहों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इतने सालों में मैंने समझ लिया है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ 4 घंटे की होती है. उसके बाद वे उस खबर को भूल जाते हैं, तो फिर परेशान क्यों होना? अफवाहों की मानें तो मेरी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट कर रही है, और मैं हर साल शादी कर रही हूं. इंटरनेट के हिसाब से तो मेरी पहले ही तीन बार शादी हो चुकी है. अब इन बातों का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता. पहले पड़ता था, जब सोशल मीडिया नहीं था और कुछ पत्रकार आपके बारे में अच्छी बातें लिखना पसंद नहीं करते थे. एक्टर्स के बारे में नेगेटिव बातें ज्यादा बिकती हैं. उस दौर का सामना करने के बाद अब इन चीजों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.'

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का वर्कफ्रंट

बता दने कि पलक तिवारी जल्द ही आनंद तिवारी के अगले OTT प्रोजेक्ट में नजर आएगी. इसमें उनके साथ विशाल जेठवा भी होंगे. अभी फिल्म या सीरीज के नाम और रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है. वहीं, अगर इब्राहिम अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अली खान की अगली फिल्म 'डिलेर' है. इसमें वह श्रीलीला के साथ नजर आएंगे. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES