App

नुसरत भरूचा की हुई सफल स्पाइन सर्जरी, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं एक्ट्रेस; अब कैसी है तबीयत?

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की सफल स्पाइन सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब वह घर पर रहकर रिकवरी करेंगी. उनकी सेहत से जुड़ी इस खबर से फैंस को राहत मिली है.

नुसरत भरूचा की हुई सफल स्पाइन सर्जरी, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचीं एक्ट्रेस; अब कैसी है तबीयत?
Image Credit: सर्जरी के बाद घर लौटीं नुसरत भरूचा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बाली में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद सफलतापूर्वक स्पाइन सर्जरी हुई है. साथ ही एक्ट्रेस को अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है. गुरुवार को एक्ट्रेस की टीम ने उनके हेल्थ अपडेट दिया है, जिसमें बताया गया कि सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

बत दें कि बाली यात्रा के दौरान नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया. उस समय स्ट्रेचर पर एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सामने आई. लगभग दो हफ्ते के इलाज के बाद आखिकार थोड़ी राहत राहत की खबर है. हालांकि, उनकी टीम ने यह साफ कर दिया है कि पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा.

नुसरत भरुचा की स्पाइन सर्जरी रही सफल

एक आधिकारिक बयान में नुसरत की टीम ने पुष्टि की कि रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद सलाह के अनुसार एक्ट्रेस की सर्जरी की गई है. बयान में कहा गया, 'एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरने के बाद नुसरत भरुचा की स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है. हमें यह बताते हुए राहत मिल रही है कि सर्जरी अच्छी रही और उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.'

नुसरत अब अस्पताल में रहने के बजाय घर पर रिकवरी कर रही हैं. उनकी टीम ने यह भी बताया कि वह पॉजिटिव सोच बनाए हुए हैं और अपनी ताकत वापस पाने पर ध्यान दे रही हैं. उनकी टीम ने आगे कहा, 'नुसरत आखिरकार घर वापस आ गई हैं, जहां उनकी अच्छी देखभाल हो रही है और उन्हें पूरा आराम मिल रहा है. वह अब ठीक होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. पूरी तरह से ठीक होने में अभी समय लगेगा, लेकिन वह पॉजिटिव हैं और अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने तथा अपनी ताकत वापस पाने पर ध्यान दे रही हैं.'

उन्होंने उन सभी लोगों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने एक्ट्रेस के इलाज के दौरान उनके लिए प्रार्थना की. इसपर टीम ने कहा, 'इस मुश्किल समय में उन्हें जो ढेर सारा प्यार, चिंता, प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं मिलीं. उसके लिए हम आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं.'

बाली में हुए हादसे के बाद एयरलिफ्ट करके लाया गया मुंबई

नुसरत को बाली में एक काम और छुट्टी के दौरान रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था. उन्हें पहले वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत वापस लाने का इंतजाम किया गया. मुंबई पहुंचने के बाद एक्ट्रेस को एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया. अस्पताल में दाखिल होते समय उनके साथ परिवार के सदस्य और दोस्त भी मौजूद थे. उनकी टीम ने बताया था कि मुंबई के डॉक्टरों द्वारा जांच पूरी करने के बाद सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. हादसे के असल हालात के बारे में अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

नुसरत ने अस्पताल से शेयर किया था पोस्ट

अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही नुसरत ने अपने फॉलोअर्स के साथ छोटे-छोटे अपडेट शेयर करना शुरू कर दिया था. चोट लगने के बाद अपनी पहली सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अस्पताल से सनसेट का नजारा शेयर किया और लिखा, 'हमेशा से सूर्यास्त का पीछा करती रही हूं, और बस ऐसे ही... मेरा नजारा बदल गया. लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.'

वहीं, उससे पहले उन्होंने अपने अस्पताल के कमरे से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं. वहीं, मेडिकल स्टाफ के सदस्य उनकी देखभाल कर रहे थे. खाना खाते समय उनके सामने लगे टीवी पर 'दिलवाले' फिल्म का शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया गाना 'गेरुआ' चल रहा था.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More