App

महिलाओं की हुकूमत, धोखे की सजा मौत! राधिका आप्टे की 'अक्का' का ट्रेलर रिलीज; दिखेगी सत्ता की खूनी जंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपनी नई वेब सीरीज 'अक्का' का ट्रेलर जारी कर दिया है. इस सीरीज को वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया गया है. इसमें आपको दमदार गैंगस्टर की कहानी देखने को मिलेगी. इतना ही नहीं, राधिका आप्टे की एक्टिंग पर तो आपका दिल आ जाएगा.

महिलाओं की हुकूमत, धोखे की सजा मौत! राधिका आप्टे की 'अक्का' का ट्रेलर रिलीज; दिखेगी सत्ता की खूनी जंग
Image Credit: अक्का' का ट्रेलर रिलीज

आपको भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन नई-नई फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक दमदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसका ट्रेलर अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है. इस अपकमिंग सीरीज का नाम 'अक्का' है, जिसमें आपको एक्ट्रेस राधिका आप्टे दमदार अंदाज में नजर आएंगी. 'अक्का' सीरीज में आपको वफादारी, धोखे और बदले की आग से भरी गैंगस्टर की दमदार कहानी देखने को मिलेगी.

इस वेब सीरीज की कहानी पेरनुरु नाम की एक काल्पनिक जगह की है, जहां पीढ़ियों से महिलाएं ही शासन चलाती आई हैं. वे अपनी ताकत और अधिकार को बचाने के लिए लड़ती हुई नजर आती हैं, जिसे एक बाहरी व्यक्ति के रूप में राधिका आप्टे चुनौती देती हैं. इसी बीच पुरानी रंजिश जाग जाती है और वफादारी की परीक्षा होती है.

साल 1985 के पेरनुरु से होती है ट्रेलर की शुरुआत

नई वेब सीरीज 'अक्का' के ट्रेलर की शुरुआत साल 1985 के पेरनुरु से होती है, जहां सिर्फ महिलाएं हुकूमत चलाती हैं. इस सीरीज में अक्का के किरदार में कीर्ति सुरेश और रुद्रा के किरदार में राधिका आप्टे नजर आ रही हैं. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं. पेरनुरु की गद्दी पर बैठने वाले को ही अक्का कहा जाता है. इसका ट्रेलर केवल 2 मिनट 23 सेकंड का है, लेकिन इसे देखने के बाद फैंस के होश ही उड़ गए हैं. इस ट्रेलर में एक ऐसी कहानी को दिखाया गया है, जहां महिलाओं को प्यार करने की आजादी है, लेकिन उसे निभाने की नहीं. पेरनुरु में शादी को मान्यता नहीं, बल्कि घराने को ही मान्यता दी जाती है.

देखें वेब सीरीज 'अक्का' का ट्रेलर

इस जगह के अपने ही नियम होते हैं, जहां औरतों का बनाया कानून और औरतों का जमाया हुआ बिजनेस ही चलता है. इतना ही नहीं, धोखे की कीमत सीधे जान देकर चुकानी पड़ती है. पेरनुरु की औरतें घर चलाना भी जानती हैं और बिजनेस चलाना भी.

बता दें कि 'अक्का' का निर्देशन और लेखन धर्मराज शेट्टी ने किया है. इस सीरीज में आपको तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार नजर आएंगे. वहीं, नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि 'अक्का' में महिलाएं सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि सत्ता का केंद्र हैं. यह वाईआरएफ के साथ नेटफ्लिक्स की साझेदारी का नया अध्याय है.

कब रिलीज होगी सीरीज 'अक्का'?

वहीं, नेटफ्लिक्स पर 'अक्का' सीरीज 30 अक्टूबर को रिलीज होगी. वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की इस सीरीज से धर्मराज शेट्टी निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं. इसके एग्जीक्यूटिव निर्माता आदित्य चोपड़ा, योगेंद्र मोगरे और अक्षय विधानी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More