SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जो सच है, वही रहेगा...', तनुश्री दत्ता के बयानों पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार का दो टूक जवाब; बोले- 'केस पहले ही खत्म...'

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक चौंकाने वाला और विवादित बयान दिया था. अब उस बयान पर एक्टर के बेटे मल्हार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तनुश्री के आरोपों पर बिना नाम लिए और पिता के आखिरी दिनों पर बात की.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 16, 2026, 08:14 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 08:44 PM IST
Image Credit: नाना पाटेकर के निधन के बाद बेटे मल्हार का रिएक्शन
Join

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में चली गई थी. सितारों और फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा था. एक्टर के निधन के बाद उनका परिवार भी काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है. एक्टर के निधन के बाद उनके पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था. 75 साल की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ था. उनके जाने के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के कुछ विवादित बयान सामने आने लगे थे, जिनमें उन्होंने नाना की मौत की परिस्थितियों पर कई सवाल उठाए और सालों पुराने यौन उत्पीड़न के आरोपों का भी जिक्र किया था. इन सभी बयानों पर अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने रिएक्शन दिया है.

नाना पाटेकर के बेचे मल्हार ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि सोशल मीडिया पर उनेक माता-पिता के रिश्ते और आखिरी दिनों को लेकर जो भी बातें फैलाई जा रही हैं, वो सब सही नहीं हैं. मल्हार ने साफ किया कि आखिरी दिनों में नाना पाटेकर अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा उनके साथ मौजूद रहता था. हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने सीधा एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का नाम नहीं लिया, लेकिन इस बात को साफ किया जिस मामले को बार-बार उठाया जा रहा है, वह पहले से ही कानूनी रूप से खत्म हो चुका है.

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने किया रिएक्ट

दरअसल, नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने इस विवाद पर अपनी बात रखी और किसी का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा, 'मैं बिना किसी का नाए लिए ये कहना चाहता हूं कि जिस विवाद के बारे में सोशल मीडिया पर बात की जा रही है, वह पहले ही खत्म हो चुका है. न्यायपालिका ने इस पर अपना आदेश सुना दिया है और केस खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी लोग इस विवाद को फिर से उठा रहे हैं.' मल्हार ने आगे बताया कि, 'मैं ऐसे लोगों के बारे में कुछ नहीं कहूंगा. जो सच है, वही रहेगा. वो बदल नहीं सकता. भगवन उनका भला करें. फिलहाल मुझे उनसे यही कहना है.'
 

आखिर क्या था नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद?

गौरतलब है कि साल 2018 में एक्ट्रस तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर और अन्य लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं इसका बाद तनुश्री ने #MeToo आंदोलन के दौरान भी इस विवाद को उठाया था. अब नाना पाटेकर के निधन के बाद भी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इस विवाद को उठाया. दरअसल, एक्टर के निधन के बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस मामले को उठाया था. जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था. उन्होंने कहा था कि वह अपने साथ हुई कथित घटना को कभी नहीं भूल सकती हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES