SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मीम्स का शहंशाह: माइक्रोफोन चबाया, छत से लगाई छलांग... कौन है Bigg Boss हिस्ट्री का वो अनस्टॉपेबल कंटेस्टेंट? 

सलमान खान रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस सीजन में छोटी-छोटी लड़ाइयों को भी बड़ा मुद्दा बना दिया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीजन 1 में एक ऐसा सिरफिरा खिलाड़ी आया था, जिसने रूल तोड़ते हुए बिग बॉस की प्रॉपर्टी को हार्म किया था.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 29, 2026, 10:31 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 11:03 AM IST
Image Credit: बिग बॉस
Join

बिग बॉस को शुरू हुए दो दशक हो चुके हैं और आज जब 20वां सीजन चल रहा है, तब भी फैंस के बीच इसका क्रेज जरा भी कम नहीं हो रहा है. टीवी और बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक, कई सितारों ने इस घर में कदम रखा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो के सबसे पहले सीजन में ही एक ऐसा कंटेस्टेंट आया था, जिसने मेकर्स के पसीने छुड़ा दिए थे? जी हां, आज जहां सीजन 20 में नकुल धुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई को इतना बड़ा माना जा रहा है, उस समय एक ऐसा खिलाड़ी शो के अंदर आया था, जिसने बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया और फिर भी सेकेंड रनरअप बनकर नाम कमाया.

आज हम बिग बॉस हिस्ट्री के जिस अनस्टॉपेबल कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन हैं. साल 2006 में वो 'बिग बॉस सीजन 1' का हिस्सा बने थे, जिसे अब तक BB हिस्ट्री का सबसे बागी खिलाड़ी कहा जाता है. मीम किंग ने उस समय घर के कड़े नियमों, भारी मानसिक दबाव और घबराहट का सामना किया था.

फ्रस्ट्रेशन में चबाया माइक्रोफोन

शो में लगातार मानसिक दबाव और घबराहट महसूस होने की वजह से रवि किशन का सब्र टूट गया और उन्होंने बिग बॉस के घर से भागने का फैसला कर लिया. रवि किशन ने रातों-रात घर की छत तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं, फ्रस्ट्रेशन में आकर उन्होंने अपना माइक्रोफोन तक चबा डाला था. उनका ये अनस्टॉपेबल अंदाज देखकर बिग बॉस के घर वाले और मेकर्स दोनों ही सन्न रह गए थे.

'जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा'

'बिग बॉस 1' के घर के अंदर रवि के इसी बेबाक और देसी अंदाज से एक ऐसा डायलॉग निकला, जो इतिहास बन गया 'जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा'. रवि किशन को शुरुआत में ये डर था कि इस बागी बर्ताव और गुस्से की वजह से उनका एक्टिंग करियर हमेशा के लिए कहीं बर्बाद न हो जाए. लेकिन इसके ठीक उल्टा, ये डायलॉग हर किसी की जुबान पर चढ़ गया. आज इतने सालों बाद भी सोशल मीडिया पर रवि किशन के इस सीन और डायलॉग्स पर जमकर वायरल मीम्स बनते हैं. मीम मेकर्स के लिए रवि किशन आज भी टीआरपी और वायरल कंटेंट के अनताज बादशाह बने हुए हैं

स्पाइडर-मैन की आवाज से हॉलीवुड में भी मचाया गदर

इस शो के बाद रवि किशन सिर्फ भोजपुरी और बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू चलाया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन 3' (Spider-Man 3) के भोजपुरी डब्ड वर्जन में मुख्य किरदार स्पाइडर-मैन (टोबी मैग्युवायर) को रवि किशन ने ही अपनी आवाज दी थी. उनका डायलॉग 'ई का कहत बानी स्पाइडर-मैन' आज भी इंटरनेट पर लोगों को खूब हंसाता है और इसके ऑडियो क्लिप्स रील वर्ल्ड में छाए रहते हैं.

मीम किंग बने रवि किशन

बिग बॉस के घर से मिली उस जबरदस्त पहचान के बाद रवि किशन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो शो में सेकेंड रनर-अप रहे थे और ऑडियंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी. कुछ समय बाद वो 'बिग बॉस 18' में बतौर गेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया. एक समय घर से भागने वाले रवि किशन आज भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार, सफल एक्टर और राजनीति के जाने-माने चेहरे बन चुके हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उनका वो बागी रूप फैंस कभी नहीं भूल सकते हैं. वहीं इन दिनों उनका डायलॉग 'मनी फॉलोज माई ब्रादर' इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसके बाद लोग उन्हें मीम किंग कह कर बुलाने लगे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES