Koffee with Karan 9: 'चलो शादी करते हैं', रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से 100 बार पूछा था शादी का सवाल, करण जौहर भी रह गए हैरान
‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा गेस्ट के तौर पर पहुंचने वाले हैं, जिसका प्रोमो सामने आ गया है. वीडियो में कपल ने खुलासा किया कि रश्मिका ने 1 साल में करीब 100 बार उन्हें शादी के लिए पूछा था.
करण जौहर के फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 के दूसरे एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसे करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस लेटेस्ट वीडियो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा गेस्ट के तौर पर शो में आ रहे हैं. इन दिनों रश्मिका और विजय अपनी फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर चर्चा में हैं. इस प्रोमो वीडियो में कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मजेदार खुलासे करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि दोनों में से शादी के लिए पहले कौन किसके पीछे पड़ा था.
प्रोमो की शुरुआत करते हुए करण जौहर कहते हैं कि, ‘आज राज काउच पर मेरे साथ एक ब्लॉकबस्टर कपल है, तो थोड़ा फिल्मी होना भी बनता है. ऐसे में जो लोग उन्हें जानते हैं, वे तो समझ गए होंगे.’ इसके बाद विजय और रश्मिका हाथों में हाथ डाले और एक-दूसरे को फ्लाइंग किस देते हुए एंट्री लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस कपल को काफी पसंद कर रहे हैं.
किसने शादी के लिए पहले प्रपोज किया था?
'कॉफी विद करण' के लेटेस्ट सीजन के दूसरे एपिसोड के प्रोमो पर तो फैंस का दिल ही आ गया है. दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. प्रोमो में करण ने कपल से पूछा कि शादी के लिए किसने पहले प्रपोज किया था. इस पर विजय ने जवाब दिया कि रश्मिका ने उनसे कहा था कि चलो शादी करते हैं. इनता ही नहीं, रश्मिका ने विजय के कम से कम 100 बार शादी करने के लिए कहा था. रश्मिका ने बताया कि उन्होंने विजय से एक साल तक शादी के लिए पूछा था और इसे सुनने के बाद करण भी हौरान रह गए.
यह भी पढ़ें- नए पोस्टर में छिपा प्रभास का चेहरा: मार्च से दिवाली तक पहुंची ‘स्पिरिट’, आखिर क्यों करना पड़ा इतना लंबा इंतजार?
देखें ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का लेटेस्ट प्रोमो
रश्मिका मंदाना को किसके साथ काम करना पसंद?
वहीं, करण ने रैपिड फायर राउंड में रश्मिका से पूछा, ‘उन्हें किसके साथ काम करना पसंद है, रणबीर कपूर या अल्लू अर्जुन?’ इस पर रश्मिका ने अल्लू अर्जुन का नाम लिया. इसके बाद करण विजय से पूछते हैं, ‘रश्मिका के अलावा आपको किसके साथ अपनी सबसे अच्छी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लगती है?’ इस पर विजय ने मजाकिया जवाब दिया कि, ‘किसी के साथ नहीं. शादी का नियम नंबर 101, हमेशा अपनी पत्नी की बात मानें.’
यह भी पढ़ें- शो का नाम 'कॉफी विद करण', लेकिन कप में कॉफी ही नहीं! 22 साल बाद खुला करण जौहर का राज
इसी साल कपल ने की थी शादी
बता दें कि साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को में शादी की थी. कपल ने तेलुगु और कोडवा परंपरा से शादी रचाई थी. बेहद निजी समारोह में सुबह तेलुगु रीति रिवाज से फेरे लिए थे और शाम को कोडवा परंपरा से शादी की थी. शादी की तस्वीरों पर फैंस का दिल आ गया था. दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे.