पंजाब की कानून-व्यवस्था पर पूछे सवाल से मचा बवाल, अमिताभ बच्चन और KBC 18 के मेकर्स को लीगल नोटिस
अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति 18 शो कानूनी मुसीबत में फंस गया है. पंजाब के वकील ने शो और स्टार को लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल शो में पंजाब को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर आपत्ति जताई गई थी.
अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा कोरड़पति 18 चर्चा में रहता है. वहीं शो कानूनी मुसीबत में फंस गया है. पंजाब के वकील ने अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस भेजा है. दरअसल यह नोटिस शो के पंजाब के पुलिस थानों पर हुए बम हमलों से जुड़े सवाल पर दिया गया है.
द स्टेट्समैन की रिपोर्ट के मुताबित वकील इंद्रजीत अरोड़ा ने इस सवाल पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि इस सवाल से पंजा की छवि को नकारात्मक रूप से पेश किया है. इससे राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है. रिपोर्ट के अनुसार वकील की मांग है कि शो के एपिसोड से उस हिस्से को हटा दिया जाए. इसके अलावा अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को बिना शर्त माफी की मांग की है.
किस सवाल की वजह से हुआ विवाद
कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन एक प्रतियोगी से 12 लाख और 50 हजार रुपये के लिए सवाल पूछते हैं. सवाल है कि हाल ही में इनमें से किसी राज्य में आपराधिक हमले में बम करने से भी नहीं डर रहे हैं? अमिताभ बच्चन सवाल का जवाब समझाते हुए बोलते हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि पुलिस थानों में भी बम धमाके हो रहे हैं. पंजाब की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. आम आदमी पार्टी की सरकार इसे सुधारने में नाकाम रही.
राज्य की छवि खराब करना
वकील का कहना है कि हाल ही में उनके एक क्लाइंट ने उनके बात की और सोनी टीवी के केबीसी का स्क्रीनशॉट और वीडियो दिखाया. इस शो में सामान्य ज्ञान के सवाल किए जाते हैं. सही जवाब देने पर प्रतियोगी को पैसे मिलते है. उन्होंने इस सवाल की प्रासंगिकता पर सवाल उठाया बोला, इस सवाल से राज्य की छवि खराब होती है. मुझे नहीं लगा कि यह कोई सामान्य ज्ञान का सवाल था. यह सीधे तौर पर राज्य को बदनाम करने की कोशिश है.
अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस
वकील ने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी, दोनों को कानूनी नोटिस भेजा है. मैंने सोनी टीवी और अमिताभ बच्चन को कानूनी नोटिस भेजा है. वकील ने बोला कि नोटिस में मांग की गई है कि इस सवाल को हटाया जाए. अगर वीडियो शो में लिया गया है तो बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए. इस मामले में अभी तक बिग बी या फिर चैनल की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है.