बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'जेलर 2' अब OTT पर मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' अब ओटीटी पर आने को बिल्कुल तैयार है. फिल्म ओटीटी पर 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने को तैयार है. ओटीटी पर फिल्म केवल हिंदी में ही नहीं, बल्कि पांच भाषाओं में रिलीज होगी. वहीं, सिनेमाघरों में फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी हैं.
रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. प्राइम वीडियो ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म ओटीटी पर 12 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.
फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने फेमस किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर भारत के अलावा दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में किया जा सकता है. बता दें कि फिल्म दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
'जेलर 2' कब और कहां देखें
'जेलर 2' का प्रीमियर 12 नवंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की है. इसके अनुसार, यह फिल्म तमिल भाषा के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी.
मुथुवेल पांडियन कोयंबटूर के पास अपनी पत्नी विजी, बहू श्वेता और पोते ऋत्विक के साथ एक शांत जीवन जी रहा है और एक सुपरमार्केट में सुपरवाइजर का काम करता है. लेकिन उसकी यह शांति तब भंग हो जाती है, जब वर्मन का साथी दिलीप, मुकुंद को काम पर रखता है, ताकि वह उस इंसान का पता लगा सके, जिसकी वजह से वर्मन बर्बाद हुआ था.
यह भी पढ़ें- 'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, क्या अब 900 करोड़ तक पहुंच पाएगी रजनीकांत की फिल्म?
इस बीच मुथुवेल मूर्ति तस्करी की दुनिया में फंस जाता है. इसमें उसका साथ मूर्ति देता है, जो खुद को एक बेरहम इंसान बताता है और फलों का व्यापारी है. इस मौके का फायदा उठाते हुए मुथुवेल, मूर्ति की मदद से चुपके से दिलीप के नेटवर्क में घुस जाता है. लेकिन आखिरकार उसकी पहचान उजागर हो जाती है, जिससे उसका परिवार खतरे में पड़ जाता है. अपने पुराने साथियों मैथ्यू, नरसिम्हा और कामदेव की मदद से मुथुवेल अपने परिवार को बचाता है और अब उसका निशाना बोधि कल्पक पर है, जो मूर्ति तस्करी के एक बहुत बड़े नेटवर्क का सरगना है.
'जेलर 2' की कास्ट और क्रू
'जेलर 2' में रजनीकांत लीड किरदार में हैं. उनके साथ एस.जे. सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, नमो नारायण, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, हकीम शाह और मिर्ना अहम किरदारों में नजर आएंगे. इन कलाकारों के अलावा, मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ भी पहले भाग की तरह ही अपने कैमियो रोल में दिखाई देंगे. इसके साथ ही ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति भी खास भूमिकाओं में नजर आएंगे.