SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जेलर 2' की ₹755 Cr की कमाई, फिर भी तमिल सिनेमा में क्यों नहीं बनी ₹1000 करोड़ वाली फिल्म?

'जेलर 2' की ₹755 करोड़ की कमाई के बीच तमिल सिनेमा में ₹1000 करोड़ की फिल्म को लेकर चर्चा तेज है. निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने बताया कि इतनी बड़ी कमाई को लक्ष्य बनाकर हासिल नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, ₹1000 करोड़ का आंकड़ा छूना किसी फिल्म के लिए खास है.

Written By Swati Singh
Published: Oct 29, 2026, 05:04 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 05:26 PM IST
Image Credit: AI
Join

आजकल फिल्मों की कामयाबी का सबूत उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही माना जाता है. इसमें भी उन फिल्मों को जो 1000 करोड़ का आंकड़ा छू ले.  वैसे हिंदी से लेकर तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा तक की कई फिल्में इस आंकड़े को पार कर चुकी हैं. लेकिन, तमिल सिनेमा अब भी इस लिस्ट से बाहर है. हाल ही में रिलीज हुई 'जेलर 2' अब तक ₹755 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इसी बीच फिल्म डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने इस सवाल पर अपनी राय रखी है.  डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने लगातार पूछे जाने वाले सवाल का जवाब दिया है कि तमिल सिनेमा में अब तक 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली कोई फिल्म क्यों नहीं बनी? जबकि हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ जैसी अन्य फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी फिल्में मौजूद हैं. इसपर कार्तिक का का कहना है कि यह एक ऐसा मुकाम है जिसे कोई फिल्म निर्माता या इंडस्ट्री खुद से तैयार नहीं कर सकती.

कार्तिक सुब्बाराज ने कहा, 'कोई व्यक्ति 1,000 करोड़ रुपये कमाने का लक्ष्य रखकर उसे हासिल नहीं कर सकता. चीजें इस तरह काम नहीं करतीं. यह एक ऐसी घटना है जो अपने आप होती है.' उन्होंने आगे कहा, 'अगर तमिल इंडस्ट्री में कोई बैठकर यह कहे कि मैं 1,000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनाने जा रहा हूं, तो वह कभी भी उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाएगा.' अपनी इस बात को और मजबूत करने के लिए उन्होंने उन फिल्मों की ओर इशारा किया, जो सच में उस आंकड़े तक पहुंच गई हैं. 

कार्तिक सुब्बाराज ने समझाया, 'जब KGF या पुष्पा जैसी फिल्में बनीं. तो मुझे नहीं लगता कि मेकर्स ने एक हजार करोड़ का लक्ष्य रखा होगा. उन्होंने शायद एक बड़ी हिट और शानदार कमाई का लक्ष्य रखा होगा. लेकिन जब कोई फिल्म सच में उस आंकड़े तक पहुंच जाती है, जब दुनिया भर के लोग उससे जुड़ जाते हैं और उसकी कमाई लगातार बढ़ती जाती है, तो यह एक अद्भुत घटना बन जाती है. यह जादू है. और आप जादू होने की प्लानिंग नहीं बना सकते.'

वरुण धवन और कृति सेनन ने रीक्रिएट किया 'ऑब्सेशन' का सीन, वायरल हुआ रेस्टोरेंट सीन का देसी वर्जन; वीडियो

तमिल सिनेमा की स्थिति

बता दें कि ये सवाल दक्षिण भारत की अन्य फिल्म इंडस्ट्रीज के मुकाबले कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) की कमर्शियल स्थिति को लेकर अक्सर होने वाली चर्चाओं का एक अहम हिस्सा है. अक्टूबर 2026 तक भारतीय फिल्मों ने दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इनमें दंगल बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, पुष्पा 2: द रूल, जवान, पठान, कल्कि 2898 एडी और धुरंधर फ्रेंचाइजी शामिल हैं.

अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म 'जेलर 2' है, जिसने रिलीज के पहले 14 दिनों में ही दुनिया भर में 755 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. 'जेलर 2' से पहले यह रिकॉर्ड रजनीकांत की फिल्म '2.0' के नाम था, जिसने लगभग 691 करोड़ रुपये कमाए थे. रजनीकांत की ही पहली 'जेलर' फिल्म ने 604 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किसी भी तमिल फिल्म के लिए अब तक का सबसे शानदार रहा है. भारत में पहले दिन 16,599 शोज के जरिए इस फिल्म ने 59.70 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जो कि मूल 'जेलर' फिल्म की पहले दिन की 48.35 करोड़ रुपये की कमाई से कहीं ज्यादा है. रिलीज से पहले ही 31,812 स्क्रीन्स पर 29.69 लाख टिकटों की बिक्री के जरिए. सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही 57.30 करोड़ रुपये जमा हो गए थे. पहले हफ्ते के अंत तक इस फिल्म ने दुनिया भर में 542 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी. 11वें दिन, इसने '2.0' के 691 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई. 12वें दिन तक भारत में इसका नेट कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया और कुल नेट कमाई 406.08 करोड़ रुपये हो गई.

दूसरी ओर 'जना नायकन', जिसे राजनीति में पूरी तरह से कदम रखने से पहले थलपति विजय की 69वीं और आखिरी फिल्म माना जा रहा था. इसे 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होना था. लेकिन समय पर CBFC (सेंसर बोर्ड) से मंजूरी न मिल पाने के चलते इसकी रिलीज टल गई. इसके बाद 9 अप्रैल को यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई. मेकर्स के कोई कानूनी कदम उठाने से पहले ही महीनों तक इसकी बड़े पैमाने पर पायरेसी हुई और इसे अवैध रूप से बांटा गया.

जब यह फिल्म आखिरकार विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालने के ढाई महीने बाद 23 जुलाई को रिलीज हुई, तब तक पाइरेसी की वजह से सिनेमाघरों में इसकी कमाई की संभावनाओं को भारी नुकसान पहुंच चुका था. इन सबके बावजूद 'जन नायकन' ने पहले दिन भारत में लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनिया भर में पहले दिन 183 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कुल मिलाकर इस फिल्म ने दुनिया भर में 325 करोड़ रुपये की कमाई की.

ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्ममेकर जफर पनाही को 5 साल की जेल, ईरान में क्यों हुई कार्रवाई?

कार्तिक सुब्बाराज के बारे में

कार्तिक सुब्बाराज तमिल सिनेमा के सबसे प्रमुख निर्देशकों में से एक हैं. वे 'पिज्जा', 'जिगरथंडा', रजनीकांत के साथ 'पेट्टा', और हाल ही में सूर्या के साथ 'रेट्रो' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने 'डोरोथी' नाम की एक इंडिपेंडेंट फिल्म भी बनाई है, जिसका प्रीमियर TIFF 2026 में हुआ था.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES