भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /Jailer 2 Box Office Collection: चार दिन में 400 करोड़ पार; बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' का जलवा, रजनीकांत ने फिर दिखाया दम

Jailer 2 Box Office Collection: चार दिन में 400 करोड़ पार; बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' का जलवा, रजनीकांत ने फिर दिखाया दम

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 424 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दमदार कलेक्शन के साथ फिल्म लगातार सुर्खियां बटोर रही है.

Written BySwati Singh
Published: Oct 19, 2026, 08:44 AM IST|Updated: Oct 19, 2026, 08:53 AM IST
joinshare
Jailer 2 Box Office Collection: चार दिन में 400 करोड़ पार; बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' का जलवा, रजनीकांत ने फिर दिखाया दम
Image Credit: जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने भारत में 55.85 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 199.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 424.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

रविवार को पूरे भारत में 'जेलर 2' के 15,473 शो हुए, जिसमें तमिल वर्जन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दबदबा बना रहा. फिल्म ने तमिल में 8,173 शो से 39.95 करोड़ रुपये, तेलुगु में 2,234 शो से 9.50 करोड़ रुपये, हिंदी में 4,902 शो से 5.75 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 164 शो से 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की.

'जेलर 2' के कलेक्शन में तमिल सबसे आगे

फायरिंग की घटना से कुछ मिनट पहले क्या कर रहे थे टाइगर श्रॉफ? सामने आया रविवार रात का Video

'जेलर 2' ने गुरुवार को भारत में 59.70 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग की. हालांकि, शुक्रवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने सभी भाषाओं को मिलाकर 37.10 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शनिवार को फिर से रफ्तार पकड़ी और 47.25 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की.

फिल्म के शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए नेल्सन ने शनिवार को एक्स पर लिखा, 'थिएटर में जबरदस्त माहौल है! थलाइवर का जादू ही कुछ और है. जेलर2 को इतना शानदार प्यार और रिस्पॉन्स देने के लिए प्यारे दर्शकों आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. दर्शकों को इस तरह जश्न मनाते देखना सबसे बेहतरीन अनुभव है. आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.'

चौथे दिन तमिल वर्जन ने 8,173 शोज के ज़रिए 39.95 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. जबकि तेलुगु वर्जन ने 2,234 शोज़ से 9.50 करोड़ रुपये कमाए. हिंदी वर्जन ने 4,902 शोज से 5.75 करोड़ रुपये का योगदान दिया. कन्नड़ ने 164 शोज से 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इन आंकड़ों को मिलाकर रजनीकांत की इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 199.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, अब तक इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपये हो गया है.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर सुनते ही मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी, सामने आया वीडियो

इसके अलावा विदेशों में रजनीकांत की 'जेलर 2' ने चौथे दिन 40 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की, जिससे वहां इसकी कुल ग्रॉस कमाई 190 करोड़ रुपये हो गई है. भारत में 234.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म की अब तक की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 424.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

रजनीकांत की 'जेलर 2' के बारे में

'जेलर 2', रजनीकांत की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है, जो एक बड़ी कमर्शियल हिट रही थी. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है. इस सीक्वल में वही टीम वापस लौटी है जिसने पहली फिल्म को सफल बनाया था. साथ ही इसमें कलाकारों की संख्या भी बढ़ाई गई है. 

मोहनलाल 'मैथ्यू' के किरदार में लौटे हैं, जबकि शिव राजकुमार ने 'नरसिम्हा' के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है. इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में विद्या बालन, एस जे सूर्या, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, जैकी श्रॉफ, सुनील, योगी बाबू और ऋतिक रोशन भी शामिल हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajinikanth
Jailer 2
Box Office Collection